सुवासरामंदसौर जिला

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

पंकज बैरागी

सुवासरा। सरस्वती शिशु विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुवासरा में आज *दिनांक 30 अप्रैल 2026 वार गुरुवार* को विद्यालय मे संचालित हो रहे समर कैंप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता *श्रीमती अर्चना रत्नावत विवेकानंद शिक्षण समिति की सदस्या विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता यादव विशेष अतिथि श्रीमती पूजा सोनी* मंचासीन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ,कार्यक्रम का संचालन शिशुवाटिका प्रमुखश्रीमती खुशबु मेहर दीद द्वारा किया गया अतिथि परिचय शिशुवाटिका संयोजिका श्रीमती किरण धनोतिया दीदी* द्वारा करवाया गया।अतिथि स्वागत श्रीमती किरण शर्मा दीदी एवं सुश्री पूर्वा धनोतिया दीदी* द्वारा किया गया।विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का प्रतिवेदन शिशु वाटिका प्रमुख द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें *42 बहिने 55 भैया कुल 97 भैया/बहिन* उपस्थित रहे जिन्होंने 10 दिवसीय शिविर में *आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगमंच, विज्ञान प्रयोगशाला, नृत्य, स्विमिंग, पपेट शो,मिनी सिनेमा आदि कार्यक्रम संचालित किए गए*

समापन समारोह में रंगमंचीय प्रस्तुतियां, दंड प्रस्तुतीकरण दित्या सोनी द्वारा किया गया, तथा बहिन जीया सोनी, जैनी जैन द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा विभिन्न कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया,

बहिन आध्या मांदलिया द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला के बारे में बताया गया समर कैम्प मे शत प्रतिशत उपस्थित रहकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली *बहिन जीया सोनी व भैया मिरांश रत्नावत* को ट्राफी तथा शेष विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया !

कार्यक्रम अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना रत्नावत द्वारा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की गई ,

भैया बहिनों द्वारा अनुभव प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में सम्माननीय अभिभावकगण एवं आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

उसके पश्चात श्रीमती किरण शर्मा दीदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं शांति मंत्र के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}