चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, आज से ही नया रेट लागू

चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, आज से ही नया रेट लागू
बंगाल में चुनाव संपन्न होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा बोझ पड़ा है। 1 मई से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, गैस डिलीवरी की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव करते हुए ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) सिस्टम को अनिवार्य बना दिया गया है।
महानगरों में ₹3,000 के पार पहुंची कीमतें
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर ₹3071.50 का हो गया है। कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां अब एक सिलेंडर ₹3202 में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 और चेन्नई में ₹3237 तक पहुंच गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


