प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का हुआ गौरव सम्मान, विधायक सिसौदिया ने बढ़ाया उत्साह

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का हुआ गौरव सम्मान, विधायक सिसौदिया ने बढ़ाया उत्साह
गरोठ। सान्दीपनि विद्यालय गरोठ, जिला मंदसौर में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चन्दरसिंह सिसौदिया उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री महेश मालवीय (उपाध्यक्ष नगर परिषद), श्री अशोक पहलवान (एल्डरमैन), श्री दिनेश गुरूकृपा (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), शोशल मिडिया, आईटीसेल विधानसभा संयोजक दीपक मांदलिया,
श्री अनिल मेघवाल (भाजपा मंडल महामंत्री), श्री राजु मगर (वरिष्ठ पार्षद), श्री श्यामसिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष), श्री अमित चौधरी, श्री नरेश व्यास (भाजपा नेता), देवेन्द्रसिंह सिसौदिया (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) एवं नेपालसिंह तोमर (बीआरसीसी) मौजूद रहे।
अतिथियों के विद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई, वहीं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों का तिलक एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास, प्रधानाध्यापक रामगोपाल मालवीय एवं ममता पाटीदार द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। स्वागत भाषण में प्राचार्य ने विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र परवेज (पिता अब्दुल कादिर मंसूरी) एवं छात्रा एलिना (पिता सिराज मोहम्मद) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रा को प्राचार्य द्वारा 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, जिससे प्रसन्न होकर विधायक ने उन्हें भी 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकगणों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं उल्लेखनीय शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ललित किशोर यादवेन्दु एवं चेतन गुप्ता ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्यामलाल पाटीदार द्वारा किया गया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।



