जाते-जाते दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी दे गए-अर्जुन सोनी,

जाते-जाते दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी दे गए-अर्जुन सोनी,
सतीश शर्मा
गरोठ-भारत विकास परिषद के सचिव हेमंत पाटीदार द्वारा बताया गया कि आज सोनी समाज के स्व मोहनलाल सोनी के सुपुत्र अनिल सोनी ,सुनील सोनी के पूज्य पिताजी श्री अर्जुन जी सोनी का देवलोक गमन हो गया .दुख की इस विकट घड़ी में भी परिवार जनों ने साहसिक निर्णय लेते हुए पुनीत सेवा कार्य करने का निर्णय लिया, उनके सुपुत्र अनिल,सुनील सोनी द्वारा नेत्रदान का निर्णय लिया ।
परिवारजन संजय सोनी ने भारत विकास परिषद के नरेंद्र चौधरी से संपर्क किया व नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की ।नेत्रदान की सम्पूर्ण व्यवस्था राजेश चौधरी द्वारा की गई। शामगढ़ से डॉ उमेश गहलोत एवं श्री महेश मांदलिया द्वारा नेत्र उत्सर्जन का कार्य किया गया।
इस प्रकार गरोठ में भा वि प द्वारा इस सत्र का पहला नेत्रदान व अभी तक 19 नेत्रदान सपन्न हुवा।निश्चित तौर पर अर्जुन सोनी द्वारा किए गए नेत्रदान से दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, राजेश चौधरी, राधेश्याम रत्नावत, सुरेश मालवीय, श्री संजय सोनी आदि उपस्थित रहे।



