गरोठमंदसौर जिलाराजनीति

विधायक सिसौदिया के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे — संजय चौधरी 

विधायक सिसौदिया के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे — संजय चौधरी 

संवाददाता — सतीश शर्मा

गरोठ–भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती देने में युवा नेतृत्व की भूमिका लगातार प्रभावी होती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा के सक्रिय युवा नेता संजय चौधरी (दुधाखेड़ी माताजी) अपने उत्साह, सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के बल पर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहे हैं।

विधायक चंद्रर सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से संचालित विभिन्न योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में विधायक सिसौदिया की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।

इस सशक्त नेतृत्व से प्रेरित होकर संजय चौधरी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है। वे लगातार पार्टी गतिविधियों में भाग लेते हुए युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़कर नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

भाजपा मंडल भैसौदा के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में भी संजय चौधरी ने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करते हुए संगठन के प्रति समर्पण दिखाया है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक चंद्रर सिंह सिसौदिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये कार्य जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।

युवा शक्ति के प्रतिनिधि के रूप में संजय चौधरी आज संगठन की एक मजबूत कड़ी बनते नजर आ रहे हैं। उनका समर्पण और सक्रियता भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वहीं, मां दुधाखेड़ी माताजी के प्रति आस्था भी क्षेत्रीय जनमानस में विशेष स्थान रखती है। विधायक सिसौदिया की मंशानुसार मां दुधाखेड़ी माताजी के नवीन मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश राकेश सिंह द्वारा भानपुरा प्रवास के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}