गरोठमंदसौर जिला

28 को गरोठ में भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव का होगा भव्य आयोजन 

28 को गरोठ में भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव का होगा भव्य आयोजन 

सतीश शर्मा

गरोठ। वैशाख शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव को लेकर सकल ब्राह्मण समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। 28 अप्रैल, मंगलवार को गरोठ में यह आयोजन भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अपेक्षित है।

सकल ब्राह्मण समाज, गरोठ द्वारा जारी अपील में सभी समाजबंधुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है, कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाए।

कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान परशुराम जी की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा का विधि-विधान से महाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही वेदपाठी ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन संपन्न होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

हवन के पश्चात संध्या समय 6 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण (महाप्रसादी) का कार्यक्रम रहेगा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सामूहिक एकता का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा।

यह समस्त आयोजन गरोठ स्थित श्री आय गौड़ ब्राह्मण पंचायत भवन में संपन्न होगा, जहां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

सकल ब्राह्मण समाज ने एक बार फिर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}