उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की मुलाकात, निवेश व रोजगार पर हुई चर्चा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की मुलाकात, निवेश व रोजगार पर हुई चर्चा
जम्मू-कश्मीर मे औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने सक्रिय पहल शुरू की है। इसी क्रम में समूह के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. मिश्रा ने सुपीरियर ग्रुप की इकाई सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी न केवल निरंतर उत्पादन कर रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत क्षेत्रीय विकास में भी अहम योगदान दे रही है।उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप के प्रमोटर्स राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रहे हैं और भारत सरकार व राज्य सरकार के सभी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। साथ ही, समूह देश के विभिन्न हिस्सों में अपने उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने मुख्य सचिव अटल ढिल्लो तथा प्रिंसिपल सचिव उद्योग विक्रमजीत सिंह से भी मुलाकात कर औद्योगिक नीतियों और निवेश से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।मुलाकात के अंत में डॉ. मिश्रा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उपराज्यपाल ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रगति की सराहना करते हुए समूह को भविष्य में निरंतर सफलता और विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं।



