भव्य पोथी यात्रा के साथ पालीवाल समाज द्वारा आयोजित मां रुक्मणी महल पाली धाम में श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारंभ

भव्य पोथी यात्रा के साथ पालीवाल समाज द्वारा आयोजित मां रुक्मणी महल पाली धाम में श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारंभ

संजय पालीवाल (जोधपुर राज.)पाली। पालीवाल समाज एवं पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पाली शहर में भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव विशाल भक्ति भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें 23 अप्रैल गुरुवार को ढोल ढमाके बैंड बाजे एवं जगह जगह स्वागत अभिनंदन वंदन के के साथ पोथी यात्रा निकाली गई । तत्पश्चात मां रुक्मणी तीर्थ पालीवाल धाम में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री माणकचंद्र जी मेनारिया (पालीवाल) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञानामृत का प्रवाह प्रारंभ किया गया।
आयोजन को लेकर महेशचंद्र पालीवाल (लदुना) ने बताया कि पालीवाल समाज एवं पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान के द्वारा 23 अप्रैल से से श्रीमद् भागवत कथा पंडित श्री मानकचंद जी मेनारिया के मुखारविंद से रूकमणि महल पालीवाल धाम में शुरू हो गई है जो प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी साथ ही गुजरात भावनगर से संत सीताराम जी बापू का भी दर्शन आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा इस श्रृंखला में 27 अप्रैल सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से विशाल भक्ति संध्या का आयोजन प्रसिद्ध भजन गायक श्री श्याम जी पालीवाल (बालोतरा) की मधुर वाणी से भक्ति में वातावरण को सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ 28 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे से 11:00 तक भक्ति भजन संध्या का विशेष आयोजन होगा जिसमें गोवत्स विट्ठल जी महाराज द्वारा भजनों कि भाव-विभोर प्रस्तुतियां दी जाएगी।
आयोजक गणों ने समाज के सभी वर्गों से निवेदन करते हुए कहा कि सभी आयोजन मां रूकमणि माता जी मंदिर पालीवाल धाम पुनागर रोड़ पाली में संपन्न होने जा रहा है जिसमें आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पड़कर ज्ञानामृत आशीर्वाद एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।



