मंदसौर में सड़क हादसा: बेहोशी की हालत में मिला युवक, डायल 112 ने बचाई जान

मंदसौर में सड़क हादसा: बेहोशी की हालत में मिला युवक, डायल 112 ने बचाई जान
बादपुर /मंदसौर
पारस राठौर
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा रोड पर गिट्टी मशीन के पास एक युवक के बाइक से गिरने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने रात्रि मे तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम डायल 112 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से गिरकर गिट्टी मशीन के पास बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल की पहचान शंकर सिंह (30 वर्ष), पिता बहादुर सिंह निवासी ग्राम साताखेड़ी (गोपालपुरा क्षेत्र) के रूप में की गई।डायल 112 टीम ने प्राथमिक सहायता देते हुए घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के दौरान शंकर सिंह के पास से दो मोबाइल, एक बैग में जरूरी दस्तावेज और लगभग 25,000 रुपये नकद मिले, जिन्हें सुरक्षित रखकर बाद में उनके पिता बहादुर सिंह को सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में थाना सीतामऊ के एफआरडी-14 की टीम सक्रिय रही, जिसमें आरक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान और पायलट हुकुमचंद शामिल थे।



