मंदसौर जिलासीतामऊ
मकान में लगी आग से पूरा घर आया चपेट में, बकरी की मौत घर का सामान जलकर हुआ राख

मकान में लगी आग से पूरा घर आया चपेट में, बकरी की मौत घर का सामान जलकर हुआ राख
राजनगर। सीतामऊ थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी रशीद मंसूरी का मकान उनके खेत जावरा रोड़ स्थित मकान बनाकर रह रहे थे।जहां सोते बैठते थे। और मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। इस मकान में बुधवार को लगभग दोपहर 3 बजे बाद घर में लगी खतरनाक आग लगी आग देखते ही देखते पूरा घर चपेट ले लिया। घर में रखा किराने का सामान ओर नगद रुपए ओर भोजन बनाने का समान जलकर राख हो गया।आग कि घटना कि खबर जब गांव में पहुंची तो तुरंत ग्रामीण पानी का टैंकर ले कर पहुंचे और घर में रखा गैस सिलेंडर को सबसे पहले बाहर निकाला गया। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो आग पर काबू पाते इतने में घर जलकर पूरा राख हो गया। वही आग कि चपेट में आने से 1 बकरी कि मौत हो गई तथा पूरा घर का सामान जल गया।
============



