अपराधमंदसौरमध्यप्रदेश

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर किया गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर किया गिरफ्तार

मंदसौर, शहर में एक हिंदू युवती को रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीड़ियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती को चाकू से वार कर भी घायल कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिवर्तित नाम रानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि वो ब्राईडल इवेंट में काम करती है, 4 साल पहले उसकी पहचान जुनैद नामक युवक से हुई थी। इस दौरान वो जुनैद से बातचीत करने लगी। इसी बातचीत के दौरान एक दिन मौका देखकर जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की। इतना ही नही बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने जुनैद से बातचीत बंद कर दी।

लेकिन 18 अप्रैल 2026 की रात जुनैद ने रानी का मोबाईल नंबर जुटाकर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजी। ये वो ही वीडियो थी जो जुनैद ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में बनाई थी। वीड़ियो देखकर रानी घबरा गई और जुनैद से वीडियो डिलिट करने की कहा। लेकिन जुनैद ने आखरी बार मिलने की शर्त रख दी। मजबूरी में 20 अप्रैल को जब फोटो/वीडियो डिलीट करवाने के लिये रानी यश बालाजी के यहां मिलने के लिए पहुंची। यहां मौजूद जुनैद पास ही स्थित अपने दोस्त के कमरे पर रानी को ले गया। यहां फिर से अश्लील हरकत कर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर जुनैद ने रानी के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घटना में रानी के दाहिने हाथ पर चोट आई। लेकिन हिम्मत दिखाकर रानी कमरे का दरवाजा खोलकर घायल अवस्था में यहां से भाग निकली।

इस दौरान जुनैद ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने और इसका वीडियो बनाकर दौबारा संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी जुनैद नामक युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}