मल्हारगढ़मंदसौर जिलामांग

40 वर्षों से सड़क के अभाव मे गांव,  ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा 15 दिन में निर्माण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन 

40 वर्षों से सड़क के अभाव मे गांव,  ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा 15 दिन में निर्माण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन 

पारस राठौर

बादपुर /मंदसौर ।

मंदसौर तहसील के ग्राम रिछाबच्चा नई आबादी अंबेडकर नगर के ग्रामीणों ने भीम आर्मी के साथ आज अपनी मूलभूत समस्या को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पक्की सड़क निर्माण की मांग की। यह ज्ञापन भीम आर्मी जिला अध्यक्ष इंजीनियर राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1985 से अब तक लगभग 40 वर्षों से गांव में सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है, जहां कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आमजन का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं, वहीं छात्र-छात्राओं को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बहुजन समाज (SC/ST/ OBC) की अधिक आबादी होने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा गांव की लगातार अनदेखी की गई है। पिछले कई वर्षों में केवल आश्वासन मिले, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो समस्त ग्रामवासी भीम आर्मी के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष इंजी. राकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष श्याम सूर्यवंशी, अवधेश जाटव, महेश, विजय कुमार, समरथ,शंभूलाल उदयराम भेरूलाल आशुतोष हरिओम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}