मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में शिक्षकों का TET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ में शिक्षकों का TET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

साबिर पटेल

सीतामऊ। शनिवार को विकासखंड सीतामऊ के अध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में TET (टेट) परीक्षा को लेकर आक्रोश देखने को मिला। “अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा” के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव व शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की शुरुआत श्री राम विद्यालय ग्राउंड से हुई, जहां से शिक्षक रैली के रूप में मंदसौर रोड होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा।

ज्ञापन तहसीलदार पंकज गंगवाल को सौंपा गया। इसमें मुख्य मांग TET परीक्षा को निरस्त करने की रखी गई। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई एक्ट 2009 में बना और 2011 में लागू हुआ था, जबकि उससे पहले नियुक्त शिक्षक उस समय की चयन प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण योग्यता के साथ नियुक्त हुए थे। ऐसे में वर्षों की सेवा के बाद TET परीक्षा लेना उनके साथ अन्याय है।

शिक्षकों ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों के हितों की रक्षा करे। उनका कहना है कि वर्तमान में शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार को इस स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

धरने को श्यामा प्रसाद जोशी, नारायण हरगोड़, दिनेश शुक्ला, मनोज जामलिया एवं सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेंद्र राजगुरु सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}