मंदसौरमंदसौर जिला

हज टीकाकरण शिविर में हज यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीके लगाए गए

हज टीकाकरण शिविर में हज यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीके लगाए गए

मंदसौर। हज कमेटी मंदसौर में जिला स्तरीय हज टीकाकरण शिविर समेवाल विला में 18 फरवरी बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें मंदसौर जिले से जाने वाले हज यात्रीयों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच कर टीके लगाए गए।

जिलाध्यक्ष शाहिद निजामी ने बताया कि शिविर में ’हज ट्रेनर चांद मोहम्मद’ ने बताया इस्लाम में हज क्यों जरूरी है इसके बारे में बताया और हज पर जाने के दौरान एयरपोर्ट के नियम, सऊदी अरब के कानून, हज करने का तरीका, हज के अरकान एवं एहराम बांधने के तरीका से संबंधित हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।प्रोग्राम में मौजूद जिले के कुल 153 हज यात्रियों को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा द्वारा मेनिनजाइटिंग का टीका ओरल पोलियो की दवा पिलाई गई 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया गया। यह टीकाकरण सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया

कार्यक्रम से पहले हज कमेटी के सरपरस्त आला हाजी रफीक मुल्ला एवं हाफ़िज़ अब्बास, शाहिद निजामी ने हज यात्रियों की दस्तारबंदी एवं गुलपोशी कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।जिला हज कमेटी के सरपरस्त आला हाजी रफीक मुल्ला ने हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश करते हुए सबके लिए ज्यादा से ज्यादा दुआएं करने की दरखास्त की। इसके साथ सभी मेहमानों ने भी सभी हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद पेश की। मन्दसौर जिला चिकित्सालय की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूमांशी चपरोत एवं एल एच व्ही श्रीमती कांता भंडारी, एएनएम श्रीमती ललिता सांवरिया एवं नर्सिंग ऑफिसर ने हज यात्रियों को ओरल पोलियो की डोज पीला कर मेनिनजाइटिस वैक्सीन का टीका लगाया व मेडिकल हेल्थ चेकअप स्वास्थ्य परिक्षण किया।हज यात्रा के लिए फ्लाइट 24 अप्रैल 2026 को मुंबई से मदीना के लिए रवाना होगी तथा वापसी 9 जून 2026 को जेद्दा एयरपोर्ट से मुंबई होगी। यात्रियों को फ्लाइट से 2 दिन पहले हज हाउस, मुंबई में रिपोर्टिंग करनी होगी, जहां पासपोर्ट, वीजा एवं टिकट प्राप्त होंगे।इस अवसर पर हज कमेटी के खिदमतगार मोईन कुरेशी शाहरुख शेख, दिलशाद खान इकबाल मुल्ला, सलमान खान, शहजाद हुसैन, सहित बड़ी संख्या में मंदसौर नगर के समस्त हज यात्री, मीडियाकर्मी तथा समाजजन मौजूद रहे।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}