देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अक्षय तृतीया पर कैंपियरगंज में बाल विवाह मुक्त भारत रैली का हुआ आयोजन

अक्षय तृतीया पर कैंपियरगंज में बाल विवाह मुक्त भारत रैली का हुआ आयोजन

गोरखपुर कैंम्पियरगंज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मानव सेवा संस्थान द्वारा जनपद गोरखपुर के ब्लॉक कैंपियरगंज अंतर्गत मोदीगंज में व्यापक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। बच्चों ने “बाल विवाह बंद करो, शिक्षा का अधिकार दो”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत बनाओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।मानव सेवा संस्थान के पूर्व मयंक त्रिपाठी ने रैली में शामिल होकर कहा, “बाल विवाह एक घातक कुप्रथा है, जिसके कारण लड़कियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है और उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें इस कुरीति को जड़ से मिटाना होगा और बाल विवाह मुक्त भारत का सपना साकार करना होगा।” रैली में संस्थान के कार्यकर्ता कन्हैया कुमार यादव, पूनम यादव और संदीप कुमार भी उपस्थित रहे और रैली को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।यह रैली बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। मानव सेवा संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}