नीमचमनासासमस्या

नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर बांटी जा रही गैस टंकियां, उपभोक्ताओं में भारी रोष

उपभोक्ताओं को घर से टंकी लाने में होती है भारी परेशानी, समय भी होता है बर्बाद

अविनाश पटेल

कुकड़ेश्वर:-नगर में भारत गैस कंपनी से उपभोक्ता परेशान है उनका कहना है कि कंपनी द्वारा टंकियां घर घर ना जाकर रोड कि एक ही दुकान पर दि जा रही है जिससे काफी परेशानी हो रही है , उन्होंने कहा कि जहाँ पेट्रोलियम कंपनियां ‘डोर-टू-डोर’ सर्विस और डिजिटल सेवा के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं कुकड़ेश्वर में भारत गैस (शांति गैस एजेंसी, रामपुरा) की कार्यप्रणाली इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

होम डिलीवरी के पैसे लेकर सड़क पर बुला रहे उपभोक्ताओं को ओर ,हैरानी की बात यह है कि गैस कंपनी उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी (घर तक सप्लाई) के शुल्क वसूलती है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को एजेंसी के ऑफिस या बीच सड़क पर बुलाकर टंकियां वितरित की जा रही हैं। नियमों के मुताबिक, गैस एजेंसी का उत्तरदायित्व है कि वह प्रत्येक उपभोक्ता के घर जाकर सिलेंडर की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करे।

“सड़क पर भीड़ और समय की बर्बादी” 

गैस एजेंसी की इस मनमानी के कारण कुकड़ेश्वर में एक ही स्थान पर भीड़ जमा हो रही है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं का कीमती समय भी बर्बाद हो रहा है। और टंकी ले जाते समय रोड पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है फोटो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग अपने काम-काज छोड़कर कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं्

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँ अन्य गैस कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को घर तक सुविधाएं दे रही हैं, वहीं भारत गैस की यह कार्यप्रणाली समझ से परे है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि:

गैस टंकियों की डिलीवरी घर-घर जाकर सुनिश्चित की जाए।होम डिलीवरी के नाम पर ली जाने वाली राशि का उचित लाभ दिया जाए।सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जमा कर अव्यवस्था फैलाने पर रोक लगे।

क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के साथ खड़े रहकर मध्य प्रदेश बेरोजगार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने मांगकी है कि इस गैस कंपनी के जिम्मेदार जल्दी से जल्दी ध्यान देकर नागरिकों की परेशानी दूर करें एवं भाजपा सरकार एक तरफ दावा कर रही है कि नागरिकों को गेस मिल रही है लेकिन इस तरह नागरिकों को लाइन में खड़ा रहकर रोड के किनारे अपनी मौत को हथेली पर लेकर गैस खरीदना पड़ रही है।

मांगीलाल, उदय राम, सुरेश कमलाबाई,मोहनलाल, यशवंत, कृष्णा बाई , विनोद अंबालाल आदि ने स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने और संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील की है ताकि आम जनता को इस परेशानी से निजात मिल सके।

इस संबंध में मनासा खाद्य अधिकारी से बात करी दोनों ने कहा कि जानकारी मालूम हुई है मैं संबंधित कंपनी के मालिक से बात कर घर ,घर टंकी सप्लाई कि व्यवस्था करवाता हूं

जितेंद्र नागर खाद्य अधिकारी मनासा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}