नीमचमनासा

नीम चौक स्थित कपड़ा दुकान में आगजनी, नुकसान,

नीम चौक स्थित कपड़ा दुकान में आगजनी, नुकसान,

कुकड़ेश्वर राजू पटेल

कुकड़ेश्वर:- नगर के नीम चौक स्थित जोधावत ब्रदर्स (गणपति मंदिर के पास) की एक कपड़ा दुकान में बीती रात करीब 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय पुलिस की रात्रि गश्त टीम ने दुकान से धुआं उठते देख तुरंत दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।

शॉर्ट सर्किट नहीं, साजिश की आशंका

दुकान मालिक रितेश जोधावत ने मौके पर पहुँचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में स्टॉक जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित व्यवसायी रितेश जोधावत के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी है, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के बाहर से पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगाई है। इस आगजनी से नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए दुकान मालिक ने कुकड़ेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उचित जांच की जाए ताकि आग लगाने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुट गई, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने

कुकड़ेश्वर के थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया बात कर  कहा कि नगर में चंपा बाजार में पूर्व में किसी गरीब महिला के घर में चोरी की वारदात हो गई थी लेकिन पुलिस ने पता नहीं लगाया यह दूसरी घटना नगर के बीचों बीच हुई है। नगर वासियों की मांग पर आप तत्काल वारदात करने वालों का पता लगाया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}