मंदसौर जिलासीतामऊ

पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ द्वारा जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण

पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ द्वारा जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण

 

सीतामऊ।भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” के अंतर्गत दिनांक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय परिसर में इसके निमित्त जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अविनाश उपाध्याय सहित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि वे जल का सदुपयोग करेंगे तथा इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विद्यालय में रिड्यूस एवं रीयूज (कम उपयोग और पुनः उपयोग) की पद्धति अपनाकर जल संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही, विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जल बचाने के महत्व के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

विद्यालय परिवार का उद्देश्य है कि छात्र न केवल स्वयं जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनें, बल्कि समाज में भी इस महत्वपूर्ण संदेश का प्रसार करें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना जैन ने किया और आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक संजय चौहान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}