सिंगरौली और सतनामध्यप्रदेश

सिंगरौली में बैंक डकैती की वारदात का मास्टमाइंड बिहार से गिरफ्तार, कैश और सोना भी मिला; बाकी आरोपियों की तलाश जारी

सिंगरौली में बैंक डकैती की वारदात का मास्टमाइंड बिहार से गिरफ्तार, कैश और सोना भी मिला; बाकी आरोपियों की तलाश जारी

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच डकैत बंदूक की नोक पर घुसकर लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष खत्री ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस की मेहनत लाई रंग वारदात को 24 घंटे बीतने से पहले डकैती का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 14 लाख रुपए कैश 70 लाख का सोना बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है, जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा होगा।

आरोपियों की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

सिंगरौली में बैंक में लूट की वारदात करने वाले आरोपियों पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। जो भी कोई आरोपी की सूचना देता है तो उसे यह इनाम दिया जाएगा।

सिंगरौली जिले के मुख्यालय बढ़ाने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े, दोपहर 12:30 बजे 20 लाख नगर और 7 किलो से ज्यादा सोने की हुई लूट, इस घटना की जानकारी जैसे ही सिंगरौली जिले के कोतवाली पुलिस को हुई, इसके बाद सिंगरौली पुलिस एक्टिव हुई और शहर में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश में जुट गई।

चूक की वजह से हुई डकैती

वहीं घटना के जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना, रीवा संभाग के आईजी गौरव राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे हैं। देर रात घटना स्थल का निरीक्षण किया है, उन्होंने साफ किया कि कहीं ना कहीं चूक हुई है, जिससे डकैत इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है ।

डरा धमकाकर लॉकर में रखा सोना निकाल लिया

कैलाश मकवाना ने बताया कि लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद आरोपी लेकर फरार हो गए। सभी आरोपी दो बाइक से आए थे और सभी के चेहरे स्पष्ट रूप से दिख रहे थे यह बैंक के अंदर प्रवेश करते ही बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को डरा धमका कर उनसे लॉकर में रखा हुआ लगभग 7 किलो सोना और कैश काउंटर में रखे हुए 20 लाख रुपए लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा की तरफ भाग निकले। हालांकि बॉर्डर पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है एवं अन्य राज्यों से भी मदद ली जा रही है।

लेकिन कहीं ना कहीं पुलिस की बड़ी लापरवाही है क्योंकि 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है। इसके बावजूद सिंगरौली जिले के पुलिस के हाथ अब भी खाली है। अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या आरोपी और जेवरात पैसे बरामद करती है या फिर यूं ही जांच की बातें पुलिस करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}