व्यापार व्यवसाय

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, जानते हैं आज 17 फरवरी का भाव 

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, जानते हैं आज 17 फरवरी का भाव 

सोने चांदी की कीमतों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को मार्केट ओपन होने के बाद एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 1161 रुपये और चांदी के भाव में 4,393 रुपये की गिरावट रिकॉर्ड हुई। घरेलू कमोडिटी बाजार पर सोने का भाव 153,728 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया, जो कल 1,54,897 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था। ऐसे ही चांदी का भाव कल 2,40,201 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था, जो आज 2,35,808 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

17 फरवरी 2026 की सुबह निवेशकों और आम खरीदारों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर ‘क्रैश’ (Gold Silver Crash) जैसी स्थिति दिख रही है. मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ₹2,856 (1.19%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,37,035 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. सोना की₹1,053 (0.68%) टूटकर ₹1,53,707 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने हर किसी के मन में एक ही सवाल पैदा कर दिया है कि क्या सोना-चांदी (Gold Silver Prices) अभी और सस्ता होगा या ये खरीदारी का सबसे सही मौका है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है.मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही चांदी ₹2,856 (1.19%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,37,035 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. वहीं, सोने की चमक भी आज फीकी पड़ी है और यह ₹1,053 (0.68%) टूटकर ₹1,53,707 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कल के मुकाबले आज की यह गिरावट दिखाती है कि बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कीमतों में अच्छी राहत मिल रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) की कीमत करीब 1 प्रतिशत गिरकर $76.94 प्रति औंस पर आ गई है. सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखी गई है, जहां सोना $40.10 (लगभग 1%) टूटकर $5,003.01 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोना (Gold) ₹1,294 (0.83%) की कमजोरी के साथ ₹1,54,601 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. सोने में आई इस गिरावट से इसका भाव ₹1.55 लाख के नीचे आ गया है. वहीं, चांदी (Silver) में गिरावट और भी ज्यादा गहरी है. चांदी ₹5,014 (2.05%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,39,346 प्रति किलो पर आ गई है।

सोमवार, 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोने और चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अप्रैल वायदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने की कीमत 0.57% गिरकर ₹1,54,999 प्रति 10 ग्राम पर खुली जबकि इसका पिछला बंद स्तर ₹1,55,895 था।

वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी की कीमत ₹5,871 यानी 2.4% की गिरावट के साथ ₹2,38,489 प्रति किलोग्राम पर खुली जो पिछले बंद स्तर ₹2,44,360 के मुकाबले कम है। इससे पहले अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों के बाद कीमती धातु की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने के दौरान सोने का आयात (Gold import) 349.22 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 12 अरब डॉलर (USD 12 Billion) पर पहुंच गया है. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी तेज हुई है और इसका आयात (silver import)भी 127 प्रतिशत उछलकर 2 अरब डॉलर के पार निकल गया है।

सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार शाम करीब 4 बजे सोना 545 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,340 रुपये/ 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 3,660 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,700 रुपये/ किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

16 फरवरी को चांदी (Silver) में रिकवरी और भी ज्यादा तेज रही. सुबह चांदी ₹2,35,624 के निचले स्तर तक लुढ़क गई थी, लेकिन दोपहर 01:33 बजे तक यह वापस ₹2,41,150 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. इस तरह चांदी ने अपने निचले स्तर से करीब ₹5,526 प्रति किलो की रिकवरी कर ली है।

MCX; दोपहर 01:32 बजे तक के ताजा अपडेट के अनुसार,सुबह जो सोना (Gold) ₹1,54,248 के निचले स्तर तक चला गया था, वह अब रिकवर होकर ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सुबह के मुकाबले सोने में करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम का सुधार देखा जा रहा है. हालांकि, यह अभी भी पिछले बंद भाव से ₹435 (0.28%) की मामूली गिरावट पर है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट (24K) शुद्ध सोने का रेट ₹1,54,680 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹1,54,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमतें ₹1,55,070 प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,55,190 प्रति 10 ग्राम पर है।

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹1,54,740 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

 

मध्य प्रदेश में आज, 16 फ़रवरी 2026 को, चांदी की कीमत ₹ 265 प्रति ग्राम है। कल, 15 फ़रवरी 2026 की तुलना में चांदी की दर में ₹ 0 प्रति ग्राम बढ़ी हुई है। चांदी की कीमतें पिछले साल के मुकाबले145.37 प्रतिशत की अधिक चल रही हैं । चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को ₹ 425 था। साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में 3.52 फीसदी की तेजी आ चुकी है । बेहतर ढंग से समझने के लिए जानें कि 8 ग्राम चांदी की कीमत ₹ 2,120 है और 10 ग्राम के लिए ₹ 2,650 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}