सुवासरामंदसौर जिला

साइकिल यात्रा लेकर गणेश स्थित मोगरा गोपाल कृष्ण गौशाला पहुंचे कथा वाचक डॉ. कृष्णानंद महाराज

राजस्थान के अजमेर, पुष्कर एवं चित्तौड़ से जुड़े संतजनों ने गौशाला का किया भ्रमण

पंकज बैरागी ✍️

सुवासरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरपुरा की सीमा में आने वाले गणेश मोगरा स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में शामगढ़ से साइकिल यात्रा लेकर सुप्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. कृष्णानंद महाराज एवं उनके सहयोगी राजेंद्र सिसोदिया तथा श्यामलाल पाटीदार पहुंचे।

अजमेर, पुष्कर एवं चित्तौड़ (राजस्थान) से जुड़े धार्मिक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. कृष्णानंद महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ साइकिल यात्रा करते हुए गणेश मोगरा स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला पहुंचकर गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली और अपनी साइकिल यात्रा का पड़ाव पूरा किया।

इसके पश्चात तीनों अतिथि सुवासरा राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त बाबू श्री अंबाराम सोनी के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने जलपान किया। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

वहीं सुवासरा नगर के स्थानीय पुराना बस स्टैंड ओल्ड पलासिया स्थित श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के संचालक तथा समाजसेवी पंकज बैरागी से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर राजा बाबू भी साथ रहे।

इस प्रकार धार्मिक यात्रा, गौसेवा एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़ी यह मुलाकात क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}