मंदसौरमध्यप्रदेश
श्री रामदयाल जी महाराज के जन्मोत्सव पर गौ सेवा का आयोजन सम्पन्न

संतों के अवदान से ही भारतीय संस्कृति सतत प्रज्वलित हो रही है
मंदसौर। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर श्री रामदयालजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री पशुपतिनाथ पोरवाल कपल सोश्यल ग्रुप के बैनर तले श्री जगदीश चौधरी परिवार द्वारा समारोह का आयोजन कर श्री गोपालकृष्ण गौशाला में गौ सेवा की गई।
इस अवसर पर धर्मधाम गीता भवन के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सन्त स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित रहे। आयोजन के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक श्री प्रकाश रातड़िया ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि संतों के अवदान से ही भारतीय संस्कृति सतत प्रज्वलित हो रही है। आपने कहा कि श्री रामस्नेही सम्प्रदाय के संत नैतिक मूल्यों के संरक्षण और मानवीय सद्गुणों के प्रसार में समर्पित है। शाहपुरा पीठाधीश्वर श्री रामदयालजी महाराज महान आध्यात्मिक विभूति है। उनके आशीर्वाद से लाखों लोग सेवा व परमार्थ में संलग्न है। आपकी प्रेरणा से चिकित्सा, शिक्षा और संस्कार निर्माण की गतिविधियां देशभर में चल रही है। आपने गौ सेवा को पूजा कार्य बताया गौशाला के सचिव श्री जगदीश चौधरी, रामस्नेही सम्प्रदाय की साधिका लाड़कुंवर बहन, पोरवाल कपल ग्रुप की अध्यक्ष नीतु संजय मेहता ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सर्वश्री सूरजमल अग्रवाल चाचा, संजय लोढ़ा, सुभाष अग्रवाल, जगदीश काबरा, पशुपतिनाथ पोरवाल, कपल सोश्यल ग्रुप के सचिव मंजू मुजावदिया, कोषाध्यक्ष कृष्णा कैलाश गुप्ता, सुनिता गोविन्द मुजावदिया, सुमित्रा जगदीश चौधरी, तिलोतमा राजमल सेठिया, सुनील धनोतिया, अशोक रत्नावत, जगदीश गुप्ता, गौरव रत्नावत एडवोकेट, पुष्पा मेहता, अनुपमा बैरागी आदि उपस्थित थे।
संचालन श्री अशोक त्रिपाठी ने किया व आभार श्री जगदीश चौधरी ने माना।