देशबिहारयोजनाराजनीति

दूल्हा नाराज होकर पटना पहुंचा, अब मंडप किस काम का’, 26 दलों के गठबंधन पर महेश सोनी का तंज

दूल्हा नाराज होकर पटना पहुंचा, अब मंडप किस काम का’, 26 दलों के गठबंधन पर महेश सोनी का तंज

 

 

 

लोजपा (R ) सांस्कृतिक  एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव महेश सोनी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखे जाने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भ्रष्टाचारियों पर एक फिल्म ‘स्पेशल-26’ बनी थी, ठीक उसी तरह भ्रष्टाचारियों के 26 दलों का गठबंधन है। ये 26 दल मिलकर उसी फिल्म को दोहरा रहे हैं।

 

 

लोजपा (R ) सांस्कृतिक  एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव महेश सोनी ने कहा कि जैसे अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर भारत को लूटा था, वैसे ही तमाम भ्रष्टाचारी और लुटेरों ने भारत की जनता को ठगने के लिए अपना नाम बदलकर इंडिया रखा है।

 

उन्होंने कहा कि सांप का केचुआ जिस तरह से बदलते रहता है, वैसे ही महाठगबंधन अपना नाम बदल रहा है। ईस्ट इंडिया कंपनी का दूसरा नाम इंडिया रखकर इन लोगों ने भारत को लूटने की साजिश की है। ये अपना नाम इंडिया रख लें या कुछ भी रख लें, लेकिन जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

बंगलोर की बैठक पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दूल्हा इनका बना ही नहीं। मंडप सजकर रह गया। मंडप पटना में भी सजा था। अब कह रहे हैं कि हम मुंबई में मिलेंगे। अब मुंबई में फिल्म बनाएंगे। सब रिटायर हैं। सबको जनता धुनेगी।

 

 

बिन दूल्हा मंडप किस काम का

उन्होंने कहा कि दूल्हा मंडप से पहले ही भागकर पटना पहुंच गए। दूल्हा तो पहले तय करते, लेकिन दूल्हा नाराज होकर पहले ही बंगलोर से चले गए। अब जब दूल्हा ही नहीं रहेगा तो मंडप किस काम का।

 

बिहार में एनडीए की ही बनेगी सरकार

महेश सोनी ने कहा कि भारत की जनता सिद्धांतविहीन लोगों को नक्कार खाने में भेजती रही है और आगे भी भेजती रहेगी। 2024 में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। 2025 में भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम मुद्दा विहीन राजनीति नहीं बल्कि मुद्दों की राजनीति करते हैं। मुद्दों के साथ जनता की सेवा हमारी परम निष्ठा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}