ज्योतिष दर्शन

आज 04 अप्रैल 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल कैसा

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 04 अप्रैल 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल कैसा 

आज 04 अप्रैल 2026 शनिवार का पंञ्चाग

विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थी)

शक संवत 1948 (पराभव)

मास वैशाख (कृष्ण पक्ष)

सूर्योदय सुबह 06:08 बजे (नई दिल्ली)

सूर्यास्त शाम 06:41 बजे (नई दिल्ली)

नक्षत्र स्वाति (रात्रि 09:35 बजे तक)

योग हर्षण (दोपहर 02:17 बजे तक)

करण गर (सुबह 10:08 बजे तक),

वणिज (रात्रि 11:01 बजे तक)

चंद्र राशि- तुला

आज का शुभ मुहूर्त –

अभिजीत मुहूर्त- 12:00-12:48

चंद्रोदय और सूर्योदय का समय-

सूर्योदय का समय- 06:09

सूर्यास्त का समय- 18:39

चन्द्रोदय- 19:1

चन्द्रास्त- 06:58

आज का अशुभ मुहूर्त –

गुलिक काल: 06:09-07:43

यमगण्ड: 13:58-15:31

राहुकाल: 09:16-10:50

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।

आज रात्रि 9.36 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।

आज रात्रि 9.36 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रे, रो, ता, ती, तु पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि – स्वामी शुक्र  यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते।

दिन का चौघड़िया

काल; 06:21 – 07:53 पूर्वाह्न

लाभ: 07:53 -09:25 पूर्वाह्न

अमृत: 09:25 -10:57 पूर्वाह्न

काल : 10:57 – 12:30 अपराह्न

शुभ: 12:30 बजे अपराह्न-14:02 बजे

रोग: 14:02 – 15:34 अपराह्न

उद्वेग: 15:34 अपराह्न- 17:06 बजे

काल: 17:06 अपराह्न- 18:39 बजे

रात का चौघड़िया

रोग: 18:39 अपराह्न-20:06 बजे

काल: 20:06 अपराह्न- 21:34 बजे

लाभ; (काल रात्रि): 21:34 बजे- 23:02 ऊपर

उद्वेग; 23:02 अपराह्न- 00:29 अपराह्न

शुभ: 00:29 पूर्वाह्न पूर्वाह्न-01:57 पूर्वाह्न

अमृत: 01:57 पूर्वाह्न- 03:24 पूर्वाह्न

काल: 03:24 पूर्वाह्न प्रातः 04:52 बजे

रोग: 04:52 पूर्वाह्न- 06:20 पूर्वाह्न

][[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 04 अप्रैल 2026 शनिवार का राशिफल

मेष राशि- आज काम थोड़ा धीरे चलेगा इसलिए धैर्य रखें और जल्दबाजी ना करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा जिससे मन थोड़ा हल्का महसूस होगा। खानपान का ख्याल रखें। अपने लिए समय निकालें।

वृषभ राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस ठीक रहेगा और काम में मन भी लगेगा। ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे फायदेमंद रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें तो बेहतर रहेगा। लोगों की बातों को दिल से ना लगाएं। प्रैक्टिकल सोच से आप खुश रहेंगे।

मिथुन राशि– आज आपका मूड अच्छा रहेगा और आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी खास इंसान से बात करके मन खुश होगा। आप खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाइए।

कर्क राशि– आज पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। ओवरथिंकिंग कम करें।

सिंह राशि- आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दी में ना लें और थोड़ा सोच-विचार जरूर करें। मन थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन ये समय ज्यादा देर नहीं रहेगा। धैर्य रखेंगे तो चीजें धीरे-धीरे सही हो जाएंगी। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि- आज बिजनेस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है जिससे कमाई बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद काम आएगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। पानी खूब पिएं। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं।

तुला राशि– आज काम ज्यादा रह सकता है जिससे थोड़ी भागदौड़ भी होगी। किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद से आपका काम आसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और जरूरत पड़े तो आराम भी करें। काम के बीच-बीच छोटे ब्रेक्स जरूर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि– आज गुस्सा करने से बचें और शांत रहकर फैसले लें। पैसों को लेकर सही प्लान बनाना जरूरी है। घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। अपना भी ख्याल रखें। तला-भुना खाने से बचें। एक्सरसाइज शुरू कर दें। अपने आपको कल से बेहतर बनाने के बारे में सोचे। सेल्फ केयर से आपको शांति मिलेगी।

धनु राशि- आज नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और सीनियर्स का साथ भी मिलेगा। काम धीरे-धीरे आसान होता दिखेगा। कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है जो आगे काम आएगा। ओवरथिंकिंग ना करें। अपनी गलतियों को भी समझें, सिर्फ दूसरों को दोष ना दें।

मकर राशि- आज मन थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है लेकिन खुद पर भरोसा रखें। ज्यादा नेगेटिव सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लोग आपके बारे में गलत बोल सकते हैं लेकिन आप ध्यान ना दें। अपने साथ समय बिताएं और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

कुंभ राशि- आज पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में छोटी बातों को लेकर टेंशन ना लें और प्यार से बात करें। समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो फायदा मिलेगा। आज के दिन कहीं घूमने जाने का प्लान ना करें। परिवार के साथ समय बिताएं और तनाव हो तो किसी खास और करीबी दोस्त से बात करें।

मीन राशि- आज काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन ज्यादा चिंता ना करें। घर में छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है इसलिए शांत रहें। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खाने-पीने का ध्यान रखें। ज्यादा ना सोचें। चीजें जल्द ही सही हो जाएंगी और स्थिति पहले से बेहतर होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}