घटनारीवारीवा संभाग

पानी में डूबे अधूरे पुल को नहीं देख पाया ड्राइवर, इको वैन नाले में गिरी, 9 की मौत, 2 घायल

पानी में डूबे अधूरे पुल को नहीं देख पाया ड्राइवर, इको वैन नाले में गिरी, 9 की मौत, 2 घायल

सारंगपुर के पास डायवर्जन पर हुआ हादसा। सतनावदा से धांसड़ जा रहे थे सभी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की सहायता दी।

सारंगपुर। राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पानी में डूबे अधूरे पुल को नहीं देख पाने के कारण इको वैन नाले में बह गई। इस हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

क्या हुआ था हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ना कस्बे के पास सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। इको वैन में सवार सभी लोग देवास के सतनावदा से धांसड़ गांव जा रहे थे। कार मुकेश सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है और वही कार चला रहा था। पड़ना के पास नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। पुल पर पानी भरा हुआ था और डायवर्जन का रास्ता भी पानी में डूबा था।

रोकने के बाद भी ड्राइवर ने पानी में बढ़ाई कार

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका और कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है, गाड़ी मत निकालना। लेकिन उसने नहीं माना। रोड पर रेलिंग नहीं होने की वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी।

हादसे से बचकर निकले मुकेश और हुकुम सिंह सारंगपुर अस्पताल में भर्ती हैं। मुकेश ने कहा कि हम सतनावदा के पास धांसड़ गांव से आ रहे थे। मेरी काकी की तबियत खराब है, जिन्हें इलाज के लिए कनावद धाम ले जा रहे थे। नाले में बाढ़ आई थी। गांव के लोगों ने आगे जाने से मना किया। हम रुक गए, करीब 15 मिनट तक इंतजार किया। इसी बीच अंकल बोल कि आज नहीं पहुंचे तो परी नहीं मिलेगी। कल फिर चक्कर काटना पड़ेगा। उनका बेटा विशाल भी यही बोला। दोनों ने मुझसे कहा कि चलो-चलो, निकाल लो। मैंने उनकी बात मानकर गाड़ी पानी में उतार दी।

PWD का बयान: डायवर्जन के बोर्ड लगे थे

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर पीके शर्मा ने कहा कि सड़क पर निर्माण कार्य जारी है। वहां डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं, जो अभी भी देखे जा सकते हैं। रास्ता पानी में डूबा था। ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को रोका भी था। इसके बावजूद उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

सरकार ने दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों का उपचार जारी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने अधूरे पुल पर सुरक्षा इंतजाम और रेलिंग लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}