घटनामंदसौर जिलासीतामऊ

अज्ञात वाहन की टक्कर से 85 वर्षीय महिला घायल, 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

अज्ञात वाहन की टक्कर से 85 वर्षीय महिला घायल, 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

नाहरगढ़ । सुवासरा रोड पर रूपनी चोपाटी से आगे रिजतल फंटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 85 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मंदसौर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कोलवा निवासी दशरथ पिता भंवरलाल मीणा (40) अपनी 85 वर्षीय सास जमना बाई पति भोनीराम मीणा निवासी टकरावद, शामगढ़ को लेकर टकरावद से कोलवा जा रहे थे। इसी दौरान रूपनी चोपाटी से आगे सुवासरा रोड स्थित रिजतल फंटा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जमना बाई सड़क पर गिर गईं और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना एफआरवी 112 को मिलने पर नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षक क्रमांक 287 दीपांशु चंदेरिया एवं पायलट सोनू लोहार तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल महिला को एफआरवी वाहन से सिविल अस्पताल मंदसौर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}