रतलामताल

तीन बीईओ केंद्रों का कार्य जावरा में कार्यरत अकेले एक लेखापाल के भरोसे 

जावरा, आलोट, ताल -बीईओ बाबू एवं शिक्षक परेशान – लेखापाल को को 3-3 दिन जावरा और आलोट कृतव्यस्थ रहने की मांग

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

जावरा, आलोट एवं ताल का शिक्षा विभागीय आहरण एवं संवितरण अधिकारी एक ही है जो ढोढर प्राचार्य होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर में पदस्थ हैं।

तीन बीईओ केंद्रों का कार्य जावरा कार्यरत अकेला बाबू देखता है इससे शिक्षकों के वेतन बिल,अन्य स्वत्वों के बिल पास कराने में सेतू का कार्य करता है जो लंबित पड़े रहते हैं। यहां तक की कुछ बिल तीन माह पश्चात मिलें तो कई बिल आपत्ति लगाने के बावजूद संकुल केंद्रों तक आपत्ति निराकरण के लिए नहीं पहुंचाए जाते जिससे संकुलों के बाबू,बी ई ओ के बाबू एवं संकुल अंतर्गत आने वाले शिक्षक व पेंशनर्स काफी रूष्ट होकर जावरा कार्यालय में कार्यरत बाबू की सेवाएं तीन दिन जावरा एवं तीन दिन आलोट में ड्यूटी लगाने की मांग जोर-शोर से कर रहे हैं।यदि इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आन्दोलनात्मक उठाया जाएगा।

स्मरण रहे विगत दिनों आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चिंतामणि मालवीय के ताल प्रवास पर शिक्षकों एवं पत्रकार ने आहरण एवं संवितरण अधिकारी की नियुक्ति आलोट या ताल में करवाने का मांग पत्र सौंपा था तब उनके द्वारा शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था जो हवा हवाई होता नजर आ रहा है। अतः एकबार पुनः विधायक चिंतामणि मालवीय को समाचार के माध्यम से समस्या निवारण का अनुरोध किया जा रहा है।यदि यह व्यवस्था जिले से हल नहीं होती है तो भोपाल से हल करवाईं जाए।अन्यथा की स्थिति में विधायकजी की छबि को धब्बा लगने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}