देश के सैनिकों के लिए राखियां भेजने की श्रीमती सीमा धनोतिया ने की अपील

देश के सैनिकों के लिए राखियां भेजने की श्रीमती सीमा धनोतिया ने की अपील
पंकज बैरागी
सुवासरा। नगर की जागरूक समाजसेवी, सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया ने समाजसेवी एवं पत्रकार तथा श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के संचालक पंकज बैरागी से दूरभाष पर चर्चा करते हुए नगरवासियों से देश के वीर सैनिकों के लिए राखियां भेजने की भावनात्मक अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुवासरा नगर की मातृशक्तियां, बहनें, पुरुष एवं बच्चे सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाकर भेज रहे हैं। यह अभियान देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिक भी हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
श्रीमती धनोतिया ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने और सैनिकों के लिए राखियां भेजकर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट करने का आग्रह किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी सैनिकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
अंत में उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास पूरे देश में एकता, राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान का संदेश देते हैं।



