मंदसौर जिलासीतामऊ

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE द्वारा वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE द्वारा वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीतामऊ। डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय, सीतामऊ में गुरुवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश भारिया ने की।

कार्यक्रम में श्री अनुराग सक्सेना द्वारा विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने युवा छात्र-छात्राओं को भविष्य में धन के महत्व, बैंकिंग व्यवस्था, बीमा, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार तथा विभिन्न वित्तीय निर्णयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय, सुरक्षित निवेश, वित्तीय अनुशासन तथा सही वित्तीय निर्णय लेने के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही वित्तीय शिक्षा को विद्यार्थियों के जीवन कौशल, उद्यमिता एवं भविष्य में उपलब्ध नए अवसरों से जोड़ते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार प्रजापति, डॉ. माया पंत, डॉ राजेश कुमार वैष्णव, डॉ. गणपत लाल माली एवं सुश्री गायत्री राठौर सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वित्तीय विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}