मंदसौरमंदसौर जिला

नगर में 10 सितम्बर को होगा विशाल ब्राह्मण समागम

*******************
एक लाख ब्रह्मजन होंगे एकत्र, व्यापक तैयारियों को लेकर वृहद बैठक हुई

मंदसौर। आगामी 10 सितंबर को मंदसौर नगर में राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वावधान  में विशाल ब्राह्मण समागम का आयोजन होने जा रहा है जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर श्री बंजारी बालाजी मंदिर परिसर में वृहद बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिले भर के ब्राह्मण समाज के महानुभाव और युवा बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. जितेंद्र व्यास ने विशाल ब्राह्मण समागम के वृहद आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा बताया कि मंडी प्रांगण में यह भव्य समागम होगा जिसमें देश के शीर्षस्थ पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।साथ ही परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अमित शर्मा भी इस समागम में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समागम में एक लाख ब्रह्मजन सम्मिलित होंगे। परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए युवाओं से आव्हान किया कि अधिकाधिक संख्या में ब्रह्म समागम में सम्मिलित हों और ब्राह्मण एकता का परिचय देवें।
इस बैठक में सभी ने संकल्प लिया है कि ब्राह्मण शक्ति को वृहद स्तर पर एकत्र कर ब्राह्मण समाज में एक नई संगठन शक्ति और चेतना का संचार करना है। और सशक्त संगठन का स्वरूप प्रदान कर देश के मानचित्र पर ब्रह्म शक्ति को प्रदर्शित करना है और इस समागम में ब्राह्मण हित के लिए भी अनेक मुद्दों पर बात करना आवश्यक है।
बैठक में सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप शर्मा, पंडित शिवकरण प्रधान,कोषाध्यक्ष पंडित प्रवीण शर्मा,सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा तथा सर्व श्री ब्रजेश जोशी, डॉ रविंद्र पांडे,पंकज शर्मा, सुनील पंचारिया,  राजेश शुक्ला, अनिल जोशी, उमेश शर्मा, नूतन द्विवेदी, भूपेन्द्र शर्मा, प्रियांश पुरोहित, रवि व्यास,शिवम रावल, मुकेश शास्त्री, ललित भारद्वाज, चमनलाल शर्मा, शिवकरण प्रधान, कोकिल शर्मा, विनोद शर्मा, विकास व्यास,पंकज व्यास, हरीश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,पवन जोशी, राजेन्द्र आचार्य, शर्मा, प्रहलाद शर्मा सहित बड़ी सख्या में विप्रजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुनील पंचारिया ने माना। उक्त जानकारी प्रहलाद पिंटू शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}