रोजगारदेशनई दिल्ली

दसवीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, इस डेट से पहले करें APPLY

 

नईदिल्ली। उत्तर रेलवे (एनआर) ने ग्रुप डी के 38 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन कर दिया गया। इन पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें, उत्तर रेलवे भर्ती 2024 के लिए चयन संबंधित खेल परीक्षण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। खेल परीक्षण की डेट 10 जून है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन जारी

उत्तर रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में 16 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी जैसे खेल शामिल हैं। इन खेलों की प्रतिष्ठित प्रतियोंगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती-

फुटबॉल पुरुष – 5

वेटलिफ्टिंग पुरुष – 2

एथलेटिक्स पुरुष – 6

एथलेटिक्स महिला – 2

बॉक्सिंग पुरुष – 3

हॉकी महिला – 01

हॉकी पुरुष – 04

बैडमिंटन पुरुष – 04

कबड्डी महिला – 01

कबड्डी पुरुष – 01

शतरंज पुरुष – 01

कुश्ती महिला – 01

कुश्ती पुरुष – 01

बॉक्सिंग महिला – 1

टेबल टेनिस पुरुष – 2

एक्वेटिक्स (तैराकी-पुरुष) – 3

आयु सीमा-  इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है। अभ्यर्थीयों की आयु सीमा उनके 10वीं/मैट्रिकुलेशन/माध्यमिक परीक्षा के प्रमाणपत्र से मिलान के आधार पर की जाएगी। बता दें, ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}