मंदसौरमंदसौर जिला

12 अप्रैल को सोनगरी में होगा 24 वां भव्य मेव इज्तिमाई शादी सम्मेलन, 60 जोड़ों का हुआ पंजीयन


तैयारियों को लेकर समाज में भारी उत्साह

मंदसौर। सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण निकाह परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेव सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को 24वां भव्य मेव इज्तिमाई (सामूहिक) शादी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिला मंदसौर के सोनगरी स्थित दरगाह हजरत गैब शाह वली के मुकाम पर आयोजित होने वाले इस शादी सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी हैं।
सम्मेलन कमेटी कार्यालय पर की मीटिंग आयोजित कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा और मशवरा किया गया। जिसमें मेव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष असगर खां मेव व सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच तौफीक खां ने बताया कि इस शादी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची को रोकना, गरीब व जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करना और मुस्लिम बिरादरी के बीच आपसी भाईचारे व एकता की मिसाल पेश करना है। वर्तमान में सम्मेलन को लेकर मुस्लिम समाज के भीतर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिसका प्रमाण यह है कि अब तक 60 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है और अन्य जोड़ों की स्वीकृति भी प्राप्त हो सकती है। आयोजकों ने सभी मुस्लिम बिरादरी के लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है। पंजीयन के इच्छुक परिवार 6 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नयापुरा रोड स्थित फिरदोस मस्जिद के नीचे ‘मयूर मीनाक्षी ट्रेवल्स’ कार्यालय पर या मो.नं. 7999194477 पर सम्पर्क कर सकते है।
शादी सम्मेलन के नियमों के अनुसार, निकाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के समय दूल्हा-दुल्हन के आधार कार्ड की छायाप्रति और दो-दो फोटो जमा करना आवश्यक होगा। प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस आयोजन की सूचना पहुंचाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामूहिक विवाह पद्धति का लाभ उठा सकें। आयोजन स्थल पर मेहमानों और जोड़ों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी को भी असुविधा न हो।
इस दौरान इस्माईल सेठ, असलम खां सदर, शरीफ भाई मल्हारगढ़, इमरान भाई मीनाक्षी, सईद खां खेड़ेवाले, राजा खा, उस्मान सेठ, हमीद खां सदर, हाजी शब्बीर खां, हाजी साबिर भाई पानवाले, अजहर हयात मेव, भूरू भाई आइफा, गुड्डू मास्टर, इरफान फीट एण्ड फीट, गफ्फार भाई पहलवान, अमजद भाई बुलगढ़ी, इस्माइल मास्टर, अयुब भाई लकड़ीवाले, फिरोज भाई, अशफाक खां पूर्व पार्षद, युनुस भाई बालोत, सरवर खां आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी वेलफेयर सोसायटी के सेकेट्री सईद खां खेड़ेवाले ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}