ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 17 दिसम्बर 2025 बुधवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 17 दिसम्बर 2025 बुधवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 26:34 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 17:11 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* गर – 13:17 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सुकर्मा – 14:15 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 17:26

*🌙चन्द्रोदय-* 29:37

*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 10:26 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:16 से 13:34

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी त्रयोदशी 26:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 17:12 से , विघ्नकारक भद्रा 26:33 से , श्री संताजी महाराज जगनाडे पुण्यतिथि , मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती , श्री हरिदेव जोशी जयन्ती , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती , श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस व भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।

🔅कल बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी चतुर्दशी 29:01 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:07 से।

🎯आज की वाणी👉

🌹

बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् , साधु वेत्ति यत: स्वयम्।

मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,बुधप्रोक्तं न वेत्ति स:।।

भावार्थ–

       अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ , वह उन्हें अपने आप जान लेगा और अपने गुण बुद्धिहीन (मूर्ख) मनुष्य को तो कतई न बताएँ , वह उन्हें समझ ही नहीं सकेगा l

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज 17 दिसम्बर 2025 , बुधवार का राशिफल 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। 

🔅 कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}