
ताल – शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत “संत पद यात्रा” का आयोजन जावरा जिले के आलोट प्रखंड के खंड भूतिया के गांव बगुनिया में किया गया। यात्रा में संत श्री बालकृष्ण जी महाराज खामरिया शिव शक्ति आश्रम एवं संत श्री रामसुमिरन जी महाराज खेड़ी माताजी आश्रम की गरिमामय उपस्थिति में यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें जगह-जगह समाज प्रमुखो ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पूरे गांव में निकली राम धुन पर थीरकते हुए सभी ने समरसता का संदेश दिया। यात्रा पुनः राम मंदिर पहुंची जहां पर संतों के आशीष वचन प्राप्त हुए। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला सामाजिक समरसता संयोजक गोविंद चौहान, प्रखंड सामाजिक समरसता संयोजक समरथ सेन, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मंगल गोस्वामी, प्रखंड सहसंयोजक पंकज परमार, सामाजिक समरसता जिला टोली से संजय राठौर, प्रधान सिंह चौहान, धारा सिंह चौहान, मनोहर सिंह सोलंकी, रूप सिंह पवार, गोविंद सिंह पटेल, एस जे टी न्यूज से नागेंद्र सिंह सोलंकी, मदन सेन, दीपक शर्मा, दिलीप लोहार, शंभू दास बैरागी एवं विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।