
VHP की जिला बैठक आलोट में संपन्न, मानवंदना, शस्त्र पूजन एवं सत्संग विस्तार सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद जिला जावरा की मासिक बैठक आलोट प्रखंड स्थित राम सिंह दरबार मंदिर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में संगठन की पूर्व में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में आगामी मानवंदना एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम, सत्संग विस्तार तथा अल्पकालीन विस्तारकों की योजना सहित संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक रूपरेखा बनाई।
बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने आलोट नगर एवं ग्राम समिति खासपुर में विश्व हिंदू परिषद के सूचना बोर्ड का अनावरण किया। नवीन घोषणाओं एवं जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।
इस अवसर पर जावरा जिला अध्यक्ष नंदराम पाटीदार, विभाग संयोजक राजा राम ओहरी, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, प्रांत गो-विज्ञान प्रमुख नटवर पवार, विभाग सहसंयोजक नरेंद्र शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख श्रीपाल दसेड़ा, धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख मधुसूदन पाटीदार, जिला सेवा प्रमुख ओंकार दास, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रानू, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मंगल गिर, सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद चौहान, सह सामाजिक समरसता प्रमुख नारायण सिंह, सह सत्संग प्रमुख कमलेश सोनी, जिला सहसंयोजक अर्जुन सिंह पवार, सुरक्षा प्रमुख विकास सोनी, मिलन प्रमुख गोपाल देवड़ा, सह मिलन प्रमुख ईश्वर सिंह, सह बोलोपासना प्रमुख राहुल सिंह सहित आलोट प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


