मंदसौरमध्यप्रदेश

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से भेजे गये पूजित अक्षत कलश का आज होगा पूजन


विश्व हिन्दू परिषद ने धर्मप्राण जनता से दर्शन लाभ लेने का किया आग्रह

मन्दसौर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर निर्मित नवीन मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम विराजित होंगे। पूज्य संतगणों एवं सर्वसमाज के सानिध्य में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भगवान श्री रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा निमित्त श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से भेजे गये पूजित अक्षत कलश के पूजन का आयोजन आज 17 दिसम्बर, रविवार को सायं 4 बजे विश्वपति िशिवालय गांधी चौराहा पर रखा गया है।
सर्व समाज के सभी सनातनी धर्मप्रेमी बन्धुवर, धर्मप्राण मातृशक्ति, नगर के समस्त सामाजिक, धार्मिक संगठन, व्यापारिक संगठन एवं नगर के प्रबुद्धजनों से विश्व हिन्दू परिषद परिवार ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेवे।
यह जानकारी जिला प्रचार मंत्री प्रतीक व्यास एवं नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}