मल्हारगढ़मंदसौर जिला

मल्हारगढ पुलिस द्वारा स्थायी वारन्टी आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया को पकड़ने में मिली सफलता

मल्हारगढ पुलिस द्वारा स्थायी वारन्टी आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया को पकड़ने में मिली सफलता

मल्हारगढ़।मादक पदाथो के तस्करी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है। फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष कार्ययोजना अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निर्मित की जा रही है।

उक्त के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ श्री नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी मल्हारगढ निरी. मोहन मालवीय व टीम द्वारा आसूचना के माध्यम से आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान स्टेशन रोड़ मलिन बस्ती मल्हारगढ से अभिरक्षा में लेकर, गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया अति0 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट मंदसौर म.प्र. के प्रकरण क्रमांक 04/2016 अपराध क्रमांक 43/16 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट मे माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान का दिनांक 08.12.2023 को स्थायी वारन्टी जारी किया गया जो तामिली हेतु थाना मल्हारगढ पर प्राप्त हुआ था स्थायी वारन्टीया 02 सालो से फरार चल रही थी । आसूचना के माध्यम से आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान को स्टेशन रोड़ मलिन बस्ती मल्हारगढ से अभिरक्षा में लेकर, गिरफ्तार किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी— माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान

सराहनीय कार्य —निरीक्षक मोहन मालवीय , प्रआर 636 भुपेन्द्र सिंह , प्रआर 234 अनिल सिंह राठौड ,प्रआर चा. 448 रघुवीर सिंह , मआर 885 जमना धनगर का सराहनीय योगदान रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}