आजादी के पर्व पर अंचल में दिखा उत्साह, पंचायतों में सरपंच ने, तो स्कूलों में प्राचार्य ने फहराया तिरंगा

*************************
स्काउट बैंड की धुन पर प्रभात फेरिया निकली।
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा अंचल।
स्कूलों में विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत, कविता, कहानियां एवं भाषण की शानदार प्रस्तुतियां दी।
कुचड़ौद । (दिनेश हाबरिया) ग्रामीण अंचल में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पंचायतों को विद्युत सज्जा से सजाया गया। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों, पंचायतों में तिरंगा फहराया गया। वही ग्रामीणों ने अपने घरों पर भी तिरंगा फहरा कर आजादी का पर्व मनाया।
गांव के पीएम श्री शा उ मा वि कुचड़ौद मैं, विद्यार्थियों ने भाषण चुटकुले कविता कहानी एवं राष्ट्रगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी। अच्छी प्रस्तुतियों पर अतिथियों ने नगद पुरस्कार दिए। विद्यार्थी देश की आजादी के बारे में कहानी चुटकुलों राष्ट्रगीत एवं नारी सशक्तिकरण पर भाषण की प्रस्तुतियां देकर आजादी का महत्व बताया। वही वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा अपील की गई। स्काउट बैंड की धुन पर स्काउट के विद्यार्थियों ने प्रीटी का प्रदर्शन किया एवं परेड निकालकर तिरंगे को सलामी दी।
स्कूल में प्राचार्य जीआर सूर्यवंशी ने, ग्राम पंचायत में सरपंच कारू लाल भिल ने, सोसाइटी में प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
प्राइवेट स्कूलों में संचालकों ने तिरंगा फहराया। ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आजादी के महत्व के बारे में उद्बोधन दिए।
इससे पहले शासकीय स्कूल से प्रभात फेरी स्काउट बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जो शासकीय स्कूल से शुरू होकर बस स्टैंड, सदर बाजार, चारभुजा नाथ मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर कुंडेल चौक, पीपल चौक, कल्प वृक्ष चौराहा, महादेव मठ होते हुए प्रभात फेरी स्कूल पहुंची।
प्रभात फेरी में शासकीय व अशासकीय विद्यालय के हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। प्रभात फेरी मैं देशभक्ति के नारे लगाए गए। जय जवान, जय किसान। जब तक सूरज चांद रहेगा, देश का ऊंचा नाम रहेगा। इंडिया इज द बेस्ट। जो हमसे टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा। वंदे मातरम। 1,2,3,4,भारत माता की जय जयकार सहित देश भक्ति के नारों से अंचल गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद प्रसाद वितरित की गई। शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को भोजन कराया गया।
अंचल के गावों में भी दिखा उत्साह, फहराया तिरंगा
अंचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत राती खेड़ी में सरपंच जमुना बाई बापू लाल आंजना, सीहोर में सरपंच मुकेश सेन, भोलिया में सरपंच चैन सिंह डांगी, सेमलिया काजी में सरपंच पेमाबाई डॉ भरत दास, लाऊ खेड़ी में सरपंच महेंद्र सिंह गुर्जर निपानीया अफजलपुर में सरिता बापूलाल डांगी ने तिरंगा फहराया। एवं रंगारंग कार्यक्रम हुए।
अफजलपुर थाने में थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा। सभी स्कूलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम थाना परिसर में हुआ
अफजलपुर थाना परिसर में आजादी का पर्व, स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां थाने को दूधिया रोशनी से सजाया गया।
थाना प्रभारी समरथ सिनम ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे गांव में देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। थाना परिसर में सभी स्कूलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने एक से एक बढ़कर रंगारंग प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, कविता, कहानी, तेजस्वी भाषण एवं राष्ट्र गीत प्रस्तुत किए गए।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, प्राचार्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक सहित विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।