
सी.के.एन.के.एच. फाउंडेशन के साप्ताहिक उत्सव के तीसरे दिवस पर मैराथन का आयोजन
समस्तीपुर
चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 7 दिवसीय साप्ताहिक उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिवस 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर सीके.एन.के.एच फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीतेश तिवारी एवं समस्तीपुर जिला गंगा समिति के डीपीओ निर्जेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया गया।
मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कों की श्रेणी में अन्नी कुमार ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय तथा राजा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में माही कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय तथा नीमा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के संचालक एवं संस्था की राष्ट्रीय समिति के कार्यवाहक सचिव रणधीर कुमार ने बताया कि आगामी 10 जून, संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संस्था एवं स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था के खेल विभाग के निदेशक बबलू कुमार, बिहार राज्य समिति के सचिव अजय कुमार, समस्तीपुर जिला समिति की सचिव मुस्कान कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



