कयामपुर में रक्तदान शिविर संपन्न 36 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

कयामपुर में रक्तदान शिविर संपन्न 36 रक्त वीरों ने किया रक्तदान
कयामपुर। नगर में में रक्तदान शिविर हुआ संपन्न l रक्तदान महादान की पवित्र भावना के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कयामपुर पर 7 जून की प्रात 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में 113 वा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें ब्लड बैंक काउंसलर रामगोपाल पाटीदार, लैब टेक्नीशियन गजेंद्र सिंह सिसोदिया, थान सिंह घावरी एवं निरंजन माथुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जून माह की भीषण गर्मी को देखते हुए ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन की ऐसी van में ही रक्तदाताओं ने 36 यूनिट रक्तदान किया जिसमें रक्त मित्र डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत ,डॉक्टर मुकेश गोस्वामी, अंकुश मंडलोई ,हितेश भाऊ एवं आयुष सेन भी पूरे समय उपस्थित रहे वह स्वयं ने भी रक्तदान कर मानवता का कर्तव्य निभाया l रक्तदाताओं को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय रक्तकोष मंदसौर की ओर से बिस्कुट, मैंगो जूस के साथ रक्तदान का प्रमाण पत्र दिया गया l उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दीl



