
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
तस्करी का नया तरीका, बीड़ी के कार्टून में डोडाचूरा नीमच का तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई
जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी के तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर जावरा में महू नीमच फोरलेन प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो चौराहे के पास पहुंचे। यहां एक व्यक्ति दो सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली वाले चोकोर कार्टून में डोडाचूरा लेकर बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। नाम पता पूछने पर सुनिल पिता शंभुलाल मीणा निवासी भांडिया थाना मनासा जिला नीमच का रहने वाला बताया। इसके पास रखे कार्टून की तलाशी ली। कार्टून में दो प्लास्टिक के बोरों में चार खाखी रंग के 30 नंबर बीडी के प्रिंट कार्टून अंदर से मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला। जिसकी कीमत 2 लाख 81 हजार 700 रुपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा ने आरोपी सुनिल मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
आरोपी का रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।



