राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का किया गया भव्य स्वागत

राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का किया गया भव्य स्वागत
राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन सिंह को मनोनीत किया गया
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का आगमन औरंगाबाद मे हुआ और राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक निजी होटल में अपने संगठन विस्तार को लेकर एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कहां की मोदी की सरकार महिलाओं को जो वादा किया था वह पूरा करने का काम नहीं किया पहले भारतीय जनता पार्टी अपने पिछले वादे से मुकरने का काम किया, मणिपुर में महिलाओं के साथ किस तरीका से घटना घटा यह सब पूरे देश को मालूम इस पर भाजपा सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं हम सभी महिलाओं मिलकर अबकी 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार को सफाई करने का काम करेंगे वहीं राष्ट्रीय जनता दल औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल महिलाओं के सम्मान में हरदम खड़ा रहता है और रहेगा 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार का विदाई महिलाओं के हाथों से ही होगा प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने महिला प्रकोष्ठ की महिला जिलाध्यक्ष सुमन सिंह को मनोनीत करने का काम किया इस बैठक में में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं का काफी भीड़ रहा इस बैठक में शामिल. महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज देवी, मंजू यादव, देव प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी, पूनम यादव, उषा रंजन, चंचला देवी, मनोरमा देवी, ललिता देवी, मालती देवी, ममता देवी, इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव कालेश्वर यादव, राघवेंद्र सिंह, राजू यादव,संतोष यादव,छात्र नेता चन्दन कुमार,पंकज यादव, सुशील कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सतेंद्र यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।