कार्रवाईझालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

पंजाब की महिला तस्कर से 9.600 किलो डोडा चुरा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया 

पंजाब की महिला तस्कर से 9.600 किलो डोडा चुरा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया

भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) अभी तक तो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में पुरुष तस्कर ही गिरफ्तार हुए थे , लेकिन रविवार को भवानीमंडी पुलिस ने 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा के साथ पंजाब की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया ।

2 वर्ष पूर्व भी गिरफ्तार महिला तस्कर पर अवैध मादक पदार्थ के साथ मुकदमा दर्ज हो चुका है ।

थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को जाप्ता पुलिस बल के साथ अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान रेल्वे स्टेशन के पास पीली कोठी भवानीमण्डी से एक महिला को महिला पुलिस कर्मी द्वारा रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान महिला तस्कर के पास से 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा को जप्त किया गया । पुलिस में महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया । गिरफ्तार महिला तस्कर मंजू उर्फ प्रीति पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा हो चुका है।

विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई:-

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी प्रमोद कुमार पुलिस के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया था ।

महिला तस्कर पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हो चुका है :-

गिरफ्तार मंजु उर्फ प्रीती पुत्री श्री मदनलाल पत्नी श्री भग्गा जाति मजबी सिक्ख (हरिजन) निवासी शास्त्री नगर जगराओ पुलिस थाना जगराओ जिला लुधियाना (पंजाब) गिरफ्तार इस महिला तस्कर मंजू उर्फ प्रीति पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा हो चुका है।

मिश्रोली थाना में 125/2023 ,8/15 एनडीपीएस एक्ट 71/31.08.2024

पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम :- श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी,  श्री पर्यटक कुमार कानि. 674 पुलिस थाना भवानीमंडी, श्री महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी, श्री हरिराम कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी,  श्रीमती मिनता महिला कानि. 1139 पुलिस थाना भवानीमंडी, मस्जिद दीक्षा महिला कानि. 251 पुलिस थाना भवानीमंडी, श्री दिनेश कुमार कानि. 469 चालक पुलिस थाना भवानीमण्डी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}