रतलामताल

प्रांतीय मंत्री की उपस्थिति में आलोट प्रखंड का अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विहिप स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न

प्रांतीय मंत्री की उपस्थिति में आलोट प्रखंड का अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विहिप स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आलोट प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री विनोद शर्मा द्वारा बताया गया कि भारत का विभाजन किन कारणों से किया। किसके द्वारा किया गया और भारत के हिंदुओं को क्या मिला, डेढ़ करोड़ हिंदू विस्थापित हुए एवं 10 लाख हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। लाखों बहनों का शीलभंग किया गया। अपना हिंगलाज चला गया, पंजाब चला गया, बलूचिस्तान चला गया, आठ शक्तिपीठ हमारे चले गए, इन सभी विषयों पर श्री विनोद जी शर्मा द्वारा बताते हुए, अखंड भारत हेतु संकल्प दिलवाया और विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उद्देश्य पर विस्तृत कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मधुसूधन जी पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, सयोंजक आशीष पोरवाल, प्रखंड अध्यक्ष शंभू लाल चौधरी, प्रखंड मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, संयोजक पंकज परमार एवं प्रांत, विभाग, जिला, खंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उसके पश्चात वाहन यात्रा मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई, नगर पालिका से होते हुए, लाल माता मंदिर, गायत्री मंदिर भिन्न-भिन्न मार्ग से होते हुए पुनः यात्रा मंडी प्रांगण पहुंची जहां पर भारत माता की आरती एवं प्रसाद के पश्चात समापन हुआ। यात्रा में सर्व हिंदू समाज ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}