पिंक कलर से सजेगा भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर

7 मार्च शाम 7 बजे लाडली बहनें करेगी शिवना मैया की महा आरती
मंदसौर 6 मार्च 25/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भगवान पशुपतिनाथ की नगरी में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 7 मार्च को शाम 7:00 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के घाट पर लगभग 200 महिलाओं के द्वारा शिवना मैया की आरती और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। शिवाना मैया की आरती में गायत्री परिवार की 50 महिलाएं येलो ड्रेस के साथ शामिल होगी। 150 महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग से पिंक ड्रेस में शामिल होगी। इस दिन भगवान पशुपतिनाथ मंदिर को भी पिंक कलर से सजाया जाएगा। 8 मार्च महिला दिवस के दिन भगवान पशुपतिनाथ की पूजन अर्चन, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कार्यालय के कार्य अर्थात मंदिर के सभी प्रकार की व्यवस्था एवं कार्य महिलाओं के द्वारा ही किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी लाडली बहनों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक बहनें शिवना मैया की आरती कार्यक्रम में शामिल हो।