मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 09 मार्च 2026 सोमवार

चंदवासा में अब तीव्र गति से चलाने वाले वाहन चालक पर होंगी सख्त कार्यवाही

चंदवासा । चंदवासा पुलिस प्रशासन तीव्र गति से वाहन चालकों से निपटने के लिए अलर्ट,  अब तीव्र गति से चलाने वाले वाहन चालक पर होंगी सख्त कार्यवाही, हाल ही में चंदवासा में वाहन चालकों की तीव्र गति को लेकर खबर सामने आई थी, जिस खबर को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने सख्त कार्यवाही सामने आई। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने वाहन चालकों को के लिए सन्देश जारी कर कहाँ कि यदि कोई भी वाहन चालक तीव्र गति से वाहन चलाता है या ट्रैक्टर चालक तेज गति में साउंड चलाता है, तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वही तीव्र गति से वाहन चालकों से निपटने के लिए चंदवासा में आज पुलिस तैनात रही।

==============

महु निमच हाइवे पर सडक हादसा, महिला सहित दो घायल

पिपलियामंडी।महू-नीमच हाईवे स्थित साबाखेड़ा फंटे पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल नामली जिला रतलाम से नीमच की ओर जा रहे थे।बताया जा रहा है कि जब वे साबाखेड़ा फंटे के पास पहुंचे, तभी पास से एक ट्रैक्टर निकलने के दौरान मोटर साइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार महेंद्र कुमार व्यास तथा उनके साथ बैठी कुसुमलता पति चंद्रशेखर व्यास निवासी नामली जिला रतलाम घायल हो गए। घटना के समय मौके पर मौजूद लुनाहेड़ा के सरपंच ईश्वरलाल धनगर ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।

=========

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अपना घर की बालिकाओं के साथ खेली होली

मंदसौर 8 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने रंगपंचमी के पावन अवसर पर कलेक्टर निवास पर अपना घर की बालिकाओं के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बालिकाओं को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ रंगों के इस पर्व की खुशियां साझा कीं।

कलेक्टर ने बालिकाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का पर्व है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। बालिकाओं ने भी कलेक्टर के साथ उत्साहपूर्वक होली खेलते हुए इस पल को यादगार बनाया।

========

अफवाह से बचें डीजल, पेट्रोल एवं LPG का पर्याप्त स्टॉक : जिला आपूर्ति अधिकारी

मंदसौर 8 मार्च 26/ जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी आमजनों को सूचित किया हैं कि पेट्रोलिय पदार्थ जैसे:- डीजल, पेट्रोल, LPG की आपूर्ति को लेकर विभिन्न माध्यमों से जो अफवाह एवं भ्रमित जानकारी प्राप्त हो रही है ऐसी सभी तरह की जानकारियों से बचे उक्त के संबंध में स्पष्ट किया जाता हैं कि डीजल, पेट्रोल एवं LPG की आपूर्ति के संबंध में ऑयल कंपनियों, गैस एजेसियो से जानकारी प्राप्त की गई ऑयल कंपनी द्वारा अवगत करवाया गया हैं कि डीजल, पेट्रोल एवं LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं नियमित आपूर्ति जारी है किसी भी तरह की कोई कमी या आपात की स्थिति निर्मित नहीं है।

अतः डीजल, पेट्रोल एवं LPG उपयोगकर्ता ग्राहकों से अपील की जाती हैं कि अनावश्यक डीजल, पेट्रोल एवं LPG का स्टॉक न करें वर्तमान में जरूरत एवं खपत अनुसार ही क्रय करें। यदि किसी के द्वारा अनावश्यक रूप से डीजल, पेट्रोल एवं LPG का अवैध स्टॉक करके कृत्रिम अभाव निर्मित किया जाता है अथवा घरेलू LPG का व्यवसायिक दुरूपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी। जिले में डीजल, पेट्रोल एवं LPG की सप्लाई निरंतर निर्बाध जारी है।

=============

 

पुलिस जितेंद्र सहित अन्य साथियों को जोधपुर से उठा लाई है। इस मामले में अगर पुलिस अपने पुलिसिया अंदाज में जितेंद्र से पूछताज करे तो शहर की करीब 14-15 युवतियां जो लापता होने के बाद आजतक नहीं मिली है उनके बारे में भी बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्रों की माने तो जितेंद्र युवतियों को बाहर बेचने का काम करता है? रईस घर की युवतियों को उठाने का कारण पहले उनसे मोटी रकम हड़पना फिर उन्हें कई ओर बेच देता था? ऐसी जानकारी भी मिल रही है। इस मामले में गंभीरता के साथ पूछताछ होगी तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

===========

चंबल नदी मे डूबे किसान गुमान सिंह का 40 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला SDRF 1 हाई स्पीड बोट टीम ही मौके पर काम कर रहीबसई गोताखोर 3 नाव लगी हुई हैं वही परिजनों की स्थिति खराब हैं परिजनों ने मांग की हैं प्रशासन से की SDRF टीमों को बढ़ाया जाये

 

===============

श्री खिडकी माता मेला में श्री गोकुलजी शर्मा की भजन संध्या होगी
मंदसौर। नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, मेला सभापति श्रीमती माया नीलमचंद भावसार, सीएमओ श्री पी. के. कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 10 मार्च मंगलवार को मंदसौर नगरपालिका परिषद द्वारा श्री खिडकी माता मेला समिति के द्वारा शीतला सप्तमी पर्व के उपलक्ष्य में एक दिवसीय श्री खिडकी माता मेला का आयोजन मंदसौर बायपास मार्ग स्थित श्री खिडकी माता मंदिर परिसर में किया जावेगा। प्रातः 11.30 बजे से सायंकाल तक नगर पालिका के द्वारा मेला के उपलक्ष्य में श्री गोकुलजी शर्मा की भजन संध्या का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम के अतिथिगण सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव, समाजसेविका अनीता दीदी गुरु, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्रीगण विजय सुराना, शिवराजसिंह राणा घटावदा, महेश जुनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, जनपद मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश शुक्ला, भाजपा जिला पदाधिकारीगण पुलकित पटवा, जगदीश गुर्जर, समाजसेवी संतोष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष ममता विरम धनगर, समाजसेविका जमना कोमल बाफना, किरण मावर, वंदना भावसार, रमा माथुर, तुलसा खत्री, उर्मिलासिंह तोमर होंगे। मंदसौर नगर एवं जिले के गणमान्य नागरिक महानुभावों एवं माता बहनों से नपा परिषद आग्रह करती है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होवे। इस आशय की अपील मेला समिति सदस्यगण श्रीमती रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, श्रीमती पिंकी विनय दुबेला, गोवर्धन कुमावत, श्रीमती पिंकी कमलेश सोनी एवं मेला अधिकरी पी. एस. धारवे ने की है।
——————-
सीएमओ श्री सुमन ने मेला स्थल का निरीक्षण किया
मंदसौर। दिनांक 10 मार्च को नगर परिषद के द्वारा आयोजित होने वाले 17 वें श्री खिडकी माता मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर सीएमओ श्री प्रेम कुमार सुमन ने श्री खिडकी माता मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा, मेला लिपिक राजेन्द्र नीमा भी उपस्थित थे। सीएमओ श्री सुमन ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मेला के दौरान ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मेले में पेयजल व टेंट की व्यवस्था रहे। शिवना नदी के किनारे शेड लगाये गये है इसके बावजूद भी नपा कर्मचारी वहां रहे ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो। मेला स्थल पर वाहनों की पार्किंग इत्यादि व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे।

=====

डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा एजेंट का चयन हेतु साक्षात्कार 16 मार्च को

मंदसौर 8 मार्च 26 / डाकघर अधिक्षक द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना है।

इसके लिए मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते है। साक्षात्कार का आयोजन 16 मार्च 2026 को समय 12:00 बजे से किया जाएगा । इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते है।

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वी पास या समकक्ष (राज्य / केंद्रीय बोर्ड) होनी चाहिए एवं कम्प्युटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए । उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग, मंदसौर मे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते है।

==========

सुपर 5 हजार योजना के लिए 10वीं–12वीं के विद्यार्थी 31 मार्च तक करें आवेदन

मंदसौर 8 मार्च 26 / सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए संचालित “सुपर 5 हजार” योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024–25 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में प्रथम 5 हजार तथा 12वीं कक्षा में संकायवार प्रथम 5 हजार विद्यार्थियों की प्रावीण्य सूची श्रम सेवा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को मंडल द्वारा एकमुश्त 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पात्र निर्माण श्रमिकों की संतानों द्वारा विद्यालय के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, निर्माण श्रमिक/पंजीयन धारक की बैंक पासबुक की छायाप्रति (जिसका बैंक खाता विवरण परिचय पत्र में अंकित हो), संस्था प्रमुख द्वारा जारी वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी हेतु संबंधित विद्यालय या श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

===========

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल तक

मंदसौर 8 मार्च 26 / मध्‍यप्रदेश शासन ग्रह विभाग सचिव द्वारा बताया गया कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 तक होगा। अधिक से अधिक उम्‍मीदवार अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाएं।

============

जिले के समस्त वाहन संचालक अपने वाहनो के दस्तावेज शीघ्र दुरुस्त करवायें : अतिरिक्‍त क्षैत्रीय परिवहन अधिकारी

मंदसौर 8 मार्च 26 / अतिरिक्‍त क्षैत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त स्कूल संचालक, ऑटो रिक्‍शा संचालक एवं मार्ग परमिट पर संचालित यात्री बस संचालक जिले में संचालित समस्त वाहनो के दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बिमा, मोटरयान कर, एच.एस.आर.पी नम्बर प्लेट, पी.यु.सी. आदि को दुरुस्त करवाना सूनिश्चित करें। परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर म.प्र. मोटरयान अधिनियम की धाराओ के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

=======

शामगढ़ मेडिकल ऑफिसर  डॉ मनीष पंजाबी

शामगढ़ सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष दानगढ़ ent की स्टडी के लिए 3 साल के लिए भोपाल रहेंगे! इसको लेकर शामगढ़ सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर का चार्ज डॉ मनीष पंजाबी को मिला।

=======

नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों में मिलेगी छूट

मंदसौर 8 मार्च 26 / म.प्र. पश्चिस क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंदसौर वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री योगेश आटनेरे द्वारा बताया गया कि 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है।

इस लोक अदालत में मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ संभाग के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का विशेष न्यायालय मंदसौर, गरोठ एवं भानपुरा तहसील न्यायालयों में लंबित विद्‌युतीय न्यायालयीन प्रकरणों का एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरणों तथा मुकदमा पूर्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

कंपनी ‌द्वारा दी जाने वाली छूटें कंपनी की ओर से विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं मुकदमा पूर्व प्रकरणों के निराकरण के लिये निम्नदाव श्रेणी के समस्त घरेलू समस्त कृषि 5 किलोवॉट भार तक के गैर घरेलू, 10 एच.पी. भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण निर्धारण राशि का एक मुश्त भुगतान किये जा ने पर निम्नानुसार छूट प्रदान की जावेगी –

धारा 135 (विद्युत चोरी प्रकरणों) हेतु :

प्री-लिटिगेशन स्तर पर आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30% छूट, ब्याज पर 100%छूट।

प्री-लिटिगेशन स्तर पर आंकलित सिविल दायित्व की राशिपर 20% छूट, ब्याज पर 100% छूट।

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जिला न्यायालय परिसर मंदसौर एवं तहसील न्यायालय गरोठ व भानपुरा में कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो समझौता वार्ता कर छूट का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

अधीक्षण यंत्री श्री आटनेरे ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 14 मार्च 2026 को लोक अदालत में उपस्थित होकर कंपनी द्वारा प्रदान की जा रही छूट एवं राहत योजनाओं का लाभ ले और न्यायालयीन प्रक्रिया से शीघ्र छुटकारा प्राप्त करें।

यहाँ उल्लेखनीय है कि, विद्युत अधिनियम 2003 अन्तर्गत वि‌द्युत चोरी के प्रकरणों में 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

===========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}