
युवक ने नाबालिग से कि छेड़छाड़, आरोपी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया, युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ताल -थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक द्वारा 15 वर्षिय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसमें आक्रोशित कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पेड़ से रस्सी से बांध कर मारपीट की, जिसका उन्हीं में से किसी ने वीडियो बना लिया और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक द्वारा 15 वर्षिय नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आलोट पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक को जेल दाखिल किया गया है। वहीं आरोपी युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज पर मामले में जांच शुरू कर दी है।



