सरकार ने खत्म किया नो सिग्नल का झंझट…
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आईसीआर नामक सुविधा का ऐलान करते हुए देशवासियों को नो सिग्नल की समस्या से छुटकारा दिलवाया है… इस सुविधा के अंतर्गत अगर आपके मोबाइल में जियो की सिम है और आप ऐसे इलाके में पहुंचे जहां जियो का नेटवर्क नहीं आता, वहां पर आप इस सुविधा के चलते बीएसएनएनल या फिर एयरटेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर कॉल कर पाएंगे… इस इंट्रा सर्किल रोमिंग यानी आईसीआर सुविधा में जियो, बीएसएनएनल और एयरटेल को जोड़ा गया है… इस सर्विस को एक सिंगल डीबीएन फंडेड टॉवर की मदद से 4जी नेटवर्क को एक्सेस किया जा सकेगा… दूरसंचार विभाग की मानें तो इस सर्विस में करीब 27 हजार टॉवर की ओर से 35,400 से ज्यादा ग्रामीण और दूरदराज के गांव शामिल रहेंगे… वहीं टेलिकॉम कम्पनियां भी कम मोबाइल टॉवर लगाकर अच्छी सर्विस दे पाएंगी..!
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।