समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 18 अगस्त 2026 मंगलवार

//////////////////////////////////////////
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
मंदसौर 17 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सभी अधिकारी शिकायतो का तेजी से निराकरण कर जिले को अग्रणी बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विभाग वार सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में निराकरण के निर्देश विभागों को दिए। बताया गया कि राजस्व, सहकारिता, ग्रामीण विकास विभागों की प्रगति सीएम हेल्पलाइन निराकरण में अच्छी है। अन्य विभागों को भी तेज लाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाकर फील्ड में जाने के दौरान अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें। इस दौरान प्रगति धीमी पाई जाने पर सीतामऊ तथा गरोठ के एसडीएम को भी अपेक्षाकृत तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान के अंतर्गत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पूर्व तैयारी करते हुए बताएं कि शिविर दिवस पर जनहित में कौन-कौन सी गतिविधियां अतिरिक्त रूप से की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कुछ शिकायते मौके पर जाने पर ही हल होगी। जिला कार्यालय प्रमुख का मौके पर जाने का ज्यादा प्रभाव होता है बैठक में कलेक्टर द्वारा मंदसौर कृषि उपज मंडी में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। विगत दिए गए निर्देशों का फॉलो अप कलेक्टर द्वारा लिया गया। जिले में व्यवसाय की स्थापनाओ से शत-प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के निर्देश कलेक्टर ने दिए कोर्ट में अव मानना प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।
==========
मन्दसौर। राजपूत समाज ने एक बार फिर एकजुटता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए ग्राम छाजू खेड़ा की होनहार बालिका नंदिनी की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। बालिका नंदिनी का चयन इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज हेपजे में हुआ था, किंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह वहां की पढ़ाई और रहने का खर्च वहन करने में पूरी तरह असमर्थ थी। इस कठिन परिस्थिति में बेटी ने समाज से सहायता का आग्रह किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज के उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह चंद्रावत ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समाजजनों से मदद की भावुक अपील की।उपाध्यक्ष की इस अपील पर राजपूत समाज ने त्वरित और खुले मन से कदम आगे बढ़ाते हुए देखते ही देखते लगभग 90 हजार रू. की सहयोग राशि एकत्रित कर ली। एकत्रित की गई यह सहायता राशि पूर्व विधायक एवं समाज के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में बिटिया नंदिनी को सौंपी गई। इस मौके पर उपस्थित समाजजनों ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस प्रेरक अवसर पर राजपूत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह चंद्रावत, भगवान सिंह शक्तावत, शिव प्रताप सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिसोदिया, दौलत सिंह चौहान, रघुराज सिंह सिसोदिया, फुदा सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह राजपुरा, नारायण सिंह चंद्रावत, फूड इंस्पेक्टर के. पी. सिंह चंद्रावत, शैलेंद्र सिंह राठौर, राजपाल सिंह परिहार, अभिजीत सिंह चौहान, बैंक अधिकारी संजय शुक्ला और वीरेंद्र सिंह सोलंकी शामिल थे।
=====
विद्यार्थियों में नकारात्मकता को रोकने हेतु शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा- कलेक्टर श्री सिंह
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर 17 अगस्त 2026 / महाविद्यालय तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने उनके मानसिक स्वास्थ्य के उन्नयन तथा शैक्षिक तनाव को कम करने, नकारात्मकता को रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों में नकारात्मकता को रोकने के लिए शिक्षकों को काउंसलिंग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या, जिला संयोजक ट्राईबल सुश्री अंगूर बाला भगोरा, समिति के सदस्य गण तथा कॉलेज के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार समिति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य किया जाएगा। समिति द्वारा विद्यार्थियों के हित में आगामी दिनों की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाएगी। विद्यार्थियों में सकारात्मक जगाने के लिए उन संवेदनशील कारकों को चिन्हित करना होगा जो नकारात्मकता के वाहक होते हैं। विद्यार्थियों में नकारात्मकता को रोकने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है इसके लिए शिक्षकों को काउंसलिंग कार्य हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। आगामी दिनों कलेक्ट्रेट में सेमिनार आयोजित कर साइकोलॉजी तथा साइकियाट्रिस्ट द्वारा प्रशिक्षित करवाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए कलेक्टर ने कहा कि सदस्यों के सकारात्मक सुझावों को अमल में लाया जाएगा। फोटो संलग्न
=================
मंदसौर जिले में जन विश्वास अभियान हुआ सार्थक
जटिल बीमारी से पीड़ित बालक युवराज की नि:शुल्क सर्जरी की गई
मंदसौर 17 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मंदसौर जिले में अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है। जिले के ग्राम हिंगोरिया निवासी बालक युवराज बैरागी के लिए भी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान सार्थक हुआ जब बीमारी के उपचार के लिए बालक युवराज की नि:शुल्क सर्जरी एम वाय हॉस्पिटल इंदौर की गई है।
जिले में विगत 7 अगस्त को मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ में शिविर आयोजित हुआ था जहां ग्राम हिंगोरिया के मांगुदास बैरागी अपने 20 माह के बालक युवराज बैरागी को लेकर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के पास आए युवराज को Undescended Testes With Left Testes Absent की बीमारी थी जिसमें सर्जरी आवश्यकता थी।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आर. के. द्वेदी ने उक्त बालक की प्राथमिक जांच करवाई जिसमे बालक को उपचार हेतु इन्दौर रेफर किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नितेश गर्ग तथा आरबीएसके जिला समन्वयक श्री सुरेश मुवेल द्वारा प्रबंध करते हुए तत्काल उसी दिन बालक को इंदौर भिजवाया गया। विगत 8 अगस्त को इंदौर एमवाय हॉस्पिटल में विभाग अध्यक्ष पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर अशोक लड्डा तथा उनकी टीम द्वारा बालक को भर्ती करके राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के अंतर्गत संपूर्ण जांच की गई। जांच पश्चात 14 अगस्त को बालक की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।
सफल सर्जरी के पश्चात बालक को 17 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उसके परिजन बहुत खुश हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं उसके पिता मांगू दास बैरागी का कहना है कि यदि प्राइवेट में उपचार कराया जाता तो एक लाख रुपए खर्च होना था लेकिन मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के जनविश्वास अभियान की मदद से उनके बालक की निशुल्क सर्जरी हो गई है।
==========
भानपुरा विकासखंड के हाई-रिस्क ‘छतरी’ क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण हेतु विशेष शिविर
मंदसौर 17 अगस्त 2026 / जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक द्वारा बताया गया कि मलेरिया के हाई-रिस्क भानपुरा विकासखंड के ‘छतरी’ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष मलेरिया नियंत्रण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य हाई-रिस्क क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार को रोकना और आमजन को सुरक्षित रखना था।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है” के आधार पर शिविर में आए बुखार से पीड़ित प्रत्येक रोगी की मलेरिया जांच की गई। मरीजों की जांच के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के प्रभावी उपाय भी बताए गए। उन्हें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आस-पास जलभराव न होने देने और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। जिससे मलेरिया से आगे भी बचा जा सके। इस अवसर पर मलेरिया इंस्पेक्टर श्री नंदकिशोर रैकवार, सेक्टर सुपरवाइजर श्री संतोष कुमार जोशी, लैब टेक्नीशियन श्री रोहित टेलर एवं श्री दिनेश ठाकुर, आशा कार्यकर्ता श्रीमती संगीता राठौर व श्री मुकेश जैन उपस्थित थे।
=======
वर्दी सेरेमनी 2026 : “अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा के संकल्प से गूंजा सैनिक स्कूल मंदसौर”
सैनिक स्कूल मंदसौर में नवप्रवेशित कैडेट्स के लिए “वर्दी सेरेमनी 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गार्ड ऑफ ऑनर एवं दीप मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री गोविन्द चन्द्र महंत, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रकाशचंद्र धनगर, प्रांतीय अध्यक्ष, विद्या भारती मालवा प्रांत ने की ।कार्यक्रम में अतिथि परिचय श्री सुनील शर्मा, सह सचिव भारतीय आदर्श शिक्षण समिति एवं प्रबंधक, सरस्वती विहार शैक्षिक संस्थान, मंदसौर द्वारा कराया गया। अतिथि स्वागत श्रीमती रेखा कुमावत, समिति उपाध्यक्ष एवं श्री राजदीप परवाल, समिति कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “सैनिक स्कूल मंदसौर की गौरव गाथा एवं डेली रूटीन” पर आधारित वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक, सैन्य एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई, जिसे प्राचार्य श्री अविनाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विद्यालय की उपलब्धियों और दैनिक जीवन से जोड़ा गया।
कार्यक्रम का मुख्य एवं आकर्षक क्षण “कैप सेरेमनी” रहा। जिस विशेष पल का नवप्रवेशित सैन्य छात्र एवं उनके अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह क्षण आया तो उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने नवप्रवेशित कैडेट्स को बेरेट पहनाकर उनके सैनिक जीवन की औपचारिक शुरुआत को गौरवपूर्ण बनाया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी नवप्रवेशित कैडेट्स को वर्दी धारण करने एवं राष्ट्ररक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।
वर्दी सेरेमनी के मुख्य कार्यक्रम में कैडेट्स ने सैनिक स्कूल में प्रवेश से लेकर NDA तक के संभावित सफर को मंच पर अत्यंत रोचक एवं जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे दिन की सैनिक दिनचर्या, कक्षाएं, पीटी, ड्रिल तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुति में शामिल किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थानी, पंजाबी एवं गरबा नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। इसके साथ ही ग्रुप सॉन्ग एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मालवा की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रभावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि श्री गोविन्द चन्द्र महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती पूरे देश में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, मातृभक्ति एवं पितृभक्ति का भाव विकसित करना है। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के कार्यकर्ता अतीत की गौरवशाली परंपराओं को वर्तमान से जोड़ते हुए “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान” के भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि सही शिक्षा और संस्कार जीवन में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और सैनिक स्कूल मंदसौर में इन दोनों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन का आधार बनाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने सैन्य छात्रों में भारत की शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प जगाया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री प्रकाशचंद्र धनगर ने प्रेरणादायी पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता तभी है जब हमारी प्रतिभा और सामर्थ्य समाज एवं राष्ट्र के काम आए। उन्होंने कैडेट्स को नर सेवा को नारायण सेवा मानकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में अकादमिक हेड श्रीमती सीमा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन कैडेट्स के राष्ट्रसेवा एवं अनुशासन के संकल्प तथा सामूहिक वन्दे मातरम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम में श्री पंकज पंवार, नगरीय शिक्षा प्रांत प्रमुख मालवा प्रांत; श्री राघवेन्द्र देराश्री, विभाग समन्वयक मंदसौर विभाग; डॉ. रेखा कुमावत, उपाध्यक्ष भारतीय आदर्श शिक्षण समिति; श्री रविन्द्र पाण्डेय, समिति सदस्य; श्री सागरमल जैन, ग्राम भारती समिति कोषाध्यक्ष; डॉ. सरोज प्रसाद दीदी, प्राचार्या सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई संजीत मार्ग मंदसौर; डॉ. योगिता सोमानी, प्राचार्या सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय मंदसौर; श्री महेश वप्ता, प्राचार्य स्टेट बोर्ड विद्यालय तथा श्री प्रवीण मिश्रा, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई संजीत मार्ग मंदसौर, उपप्राचार्य सुश्री लक्ष्मी राठौड़ दीदी, सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य की गरिमामय उपस्थिति रही।
=========
मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना अंतर्गत दो प्रकरणों में चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर 17 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना अंतर्गत जिले में दो प्रकरणों में वैद्य वारिस को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा स्वीकृत की गई है।
बताया गया है कि तहसील मंदसौर के ग्राम बड़वन निवासी लालू पिता हीरालाल धाकड़ की पत्नी की कृषि कार्य में मृत्यु हो जाने के कारण वैद्य वारिस लालू धाकड़ को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है इसी प्रकार तहसील जावद ग्राम मोड़ी हाल मुकाम आक्या पालड़ा तहसील मल्हारगढ़ निवासी रमेश पिता भूवानी राम के पुत्र की मृत्यु कृषि कार्य में हो जाने के कारण रमेश को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
===========
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता मैं ध्वजारोहण

=========
विद्यार्थी राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिक निभाएं, शिशुवन वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
मंदसौर। शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं उल्लास से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन श्री विजय सुराणा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण जी राठौर , विद्यालय के चेयरमैन श्री विजय जी सुराना एवं प्राचार्य महोदय श्री अभिषेक जी श्री वास्तव के द्वारा राष्ट्रध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र काउंसिल सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को ससम्मान सलामी अर्पित की। राष्ट्रगान की गूंज से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत, गायन एवं भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता, साहस एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक सभी ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण राठौर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं देशभक्ति की भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
सम्पूर्ण समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। कार्यक्रम की भव्यता, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों तथा विद्यालय द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की अतिथियों ने विशेष रूप से सराहना की। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी एवं देश के प्रति गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
========



