मारपीट आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, धाकड़ समाज ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

मारपीट आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, जिला धाकड़ समाज ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
मंदसौर ।विगत विगत दिनों भानपुरा तहसील के संधारा गांव में धाकड़ समाज के परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट आरोपीयों कि गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला धाकड़ समाज के द्वारा एसपी कार्यालय पहुँच कर समाजजन एवं संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी मीणा के ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने और शेष सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर कहा आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को समाज बर्दाश नहीं करेगा।
ज्ञापन में कहा गया कि धाकङ समाज भानपुरा क्षेत्र के ग्राम संधारा (तहसील भानपुरा, जिला भन्दसौर, म.प्र.) में दिनांक 26 अक्टूबर को रात 10 बजे गांव के गुंडों द्वारा मदनलाल धाकड़ कोडकिया के घर के बाहर 10-15 लोगों का झुंड आकर बातचीत के बहाने गेट खुलवाकर घर में घुसकर पूरे परिवार बच्चों, बुजुर्ग, व महिलाओं पर लाठीयो, ठंडी, सरियों व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला किया, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर चोटे आई है। अभी तक पुलिस द्वारा हमलावरों पर कोई उचित मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही रिमांड व अन्य अपराधियों की परुजबंदी नहीं की गई, अभी भी अपराधियों द्वारा धमकिया दी जा रही हैं पुरा परिवार एवं गांव के लोग सदमे में जीवन व्यापन कर रहें ही पुलिस ने केवल अभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
शिवराज हिंगोरिया बड़ा में श्यामलाल धाकड़ की निर्मम हत्या को लेकर पूर्व में भी एक ज्ञापन तात्कालीन जिला अधीक्षक महोदय को दिया गया था, किंतु आज तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला जल्द ही इस पर भी संज्ञान लिया जाए एवं आरोपियों को कठोरतम सजा दी जाए। अन्यथा धाकड़ समाज एक उग्र आंदोलन करेगा



